टीवी मसाला

Anupamaa: शो से निकलने के बाद Kunwar Amar ने सेट के कई राज से उठाया पर्दा, रूपाली गांगुली के बारे में भी कही ये बात

Kunwar Amar Exclusive Interview: राजन शाही के शो अनुपमा में 15 साल ल लीप आ गया है। लीप के बाद शो की कहानी और किरदार दोनों बदल गए हैं। ऐसे में अब अब टाइम नाउ/टेली टॉक के साथ खास बातचीत के दौरान अभिनेता ने सेट के कई राज से पर्दे उठाए हैं। आइए देखते हैं।

Image

Kunwar Amar Exclusive Interview

Kunwar Amar Exclusive Interview: रूपाली गांगुली का शो अनुपमा दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। इस हफ्ते भी शो 2.4 रेटिंग के साथ टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ था। बता दें की हाल ही में अनुपमा शो में 15 साल का लीप देखा गया है। जिसके बाद शो की कहानी और किरदार दोनों बदल गए हैं। शो को छोड़ कर जाने वालों में एक नाम कुंवर अमर (Kunwar Amar) का भी शामिल है। वह शो में डिम्पी के पति यानि टीटू का रोल अदा कर रहे थे। लेकिन लीप के बाद कुंवर अमर ने भी शो को अलविदा काह दिया है। अब टाइम नाउ/टेली टॉक के साथ खास बातचीत के दौरान अभिनेता ने सेट के कई राज से पर्दे उठाए हैं। आइए देखते हैं।

टाइम्स नाउ/टेली टॉक के साथ बातचीत के दौरान कुंवर अमर (Kunwar Amar) से जब पूछा गया की 'क्या उनका अनुपमा छोड़ना आपसी सहमति से हुआ है? तो एक्टर ने इस पर जवाब देते हुए कहा "हां, यह आपसी सहमति से लिया गया फैसला था। शो में लंबी छलांग लग रही थी और बच्चे अब बड़े हो गए थे। मैं चाहता हूं कि मेरी स्क्रिप्ट मुझे उत्साहित करे। इसलिए जब लीप का फैसला हुआ, तो मुझे लगा कि मेरे किरदार के पास करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं होगा इसलिए मैं राजन सर के पास बैठा और उन्हें अपनी चिंताएं बताईं। मैं एक 21 साल के बेटे का रोल अदा नहीं कर सकता था। राजन सर ने भी मेरे फैसले का स्वागत किया।

इसके बाद जब रूपाली गांगुली संग कुंवर अमर के रिश्ते के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने बताया 'मेरा पहले दिन से ही उनके साथ बहुत अच्छा अनुभव रहा। पहले दिन हमने साथ में एक सीन किया था। हमने साथ में डांस भी किया। उसके बाद, उन्होंने मुझे कसकर गले लगाया और कहा 'शो में आपका स्वागत है'। हमारी दोस्ती वहीं से शुरू हुई। मैंने उनके साथ फ्लर्ट भी किया और खूब मस्ती की। मेरा रिश्ता उनके साथ बहुत खूबसूरत था।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article