टीवी मसाला

Anupama के लीप रुमर्स पर अब Kunwar Amar सिंह ने लगाई सच को मुहर, कहा 'खुद शो छोड़ दूंगा'...

Kunwar Amar Confirm Anupama Leap: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा (Anupama) में तपिश का किरदार निभा रहे एक्टर कुंवर अमर ने शो के लीप को लेकर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही यह भी बताया अगर लीप आया तो क्या वह इस शो का हिस्सा बने रहेंगे या नहीं, यहाँ पढिए पूरी खबर।

Image

Kunwar Amar Confirm Anupama Leap

Kunwar Amar Confirm Anupama Leap: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा में जल्द ही 15 साल का लीप आने वाला है। खबर है की टीआरपी के खातिर मेकर्स ने यह फैसला लिया है। इस लीप से कहानी में कई बड़े बदलाव होंगे जो सभी के पैरों तले जमीन खिसका देंगे। हालांकि इन सब खबरों पर मेकर्स की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है लेकिन शो में तपिश का किरदार निभा रहे कुंवर अमर ने सच्चाई से पर्दा उठाया है। एक्टर ने यह साफ कर दिया है की कहानी में लीप आने वाला है और अगर ऐसा हुआ तो वह शो का हिस्सा नहीं बने रहना चाहेंगे।

एक इंटरव्यू के दौरान कुंवर अमर (Kunwar Amar) से जब यह पूछा गया कि क्या शो अनुपमा (Anupama) में लीप आने जा रहा है? इस पर जवान देते हुए पहले वह खामोश रहे लेकिन आखिर में सच बताते हुए चुप्पी तोड़ दी। हालांकि अभी तक यह मेकर्स ने नहीं बताया की कितने साल का लीप आ रहा है। एक्टर इन खबरों पर जानकारी देते हुए बताया कि अगर यह लीप आया तो वह शो का हिस्सा नहीं बना रहना चाहेंगे, क्यूंकी वह अपने किरदार की उम्र बढ़ाना नहीं चाहते हैं। देखा जाए तो इन दिनों सीरियल में तपिश डिंपी को छोड़ मुंबई चला जाएगा।

बात दें इंडिया फोरम की रिपोर्ट के अनुसार सीरियल को निशी सक्सेना, निधि शाह, गौरव शर्मा जैसे किरदार अलविदा कह देंगे लीप के बाद। 15 साल बाद अनुज और अनुपमा का हुलिया भी बदल जाएगा। इससे पहले सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा जो कहानी के अहम किरदार थे उन्होंने शो को छोड़ दिया था। दर्शकों के मुताबिक कहानी में लीप आने की वजह से हमेशा शो को टीआरपी छप्परफाड़ मिली है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article