टीवी मसाला

Anupama में गौरव खन्ना की एंट्री से Sudhanshu Pandey को हुई थी जलन? कहा 'मैंने यह महसूस किया है कि'...

Sudhanshu Pandey on Gaurav Khanna Entry in Anupama: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में वनराज का किरदार निभा रहे सुधांशु पांडे ने उन खबरों पर रिएक्शन दिया जिसमें कहा जा रहा था की सीरियल में गौरव खन्ना की एंट्री से वह असहज महसूस करने लगे थे।

Image

Sudhanshu Pandey on Gaurav Khanna Entry in Anupama

Sudhanshu Pandey on Gaurav Khanna Entry in Anupama: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में वनराज शाह के किरदार से घर-घर मशहूर हुए सुधांशु पांडे अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सीरियल में उनके किरदार को जहां खूब पसंद किया जाता है तो कई लोग उन्हे ट्रोल भी करते हैं। ऐसे में हाल ही में वह सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट शो में जा पहुंचे जहां पर उन्हे कई तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। जब होस्ट द्वारा उनसे पूछा गया की क्या सीरियल में गौरव खन्ना की एंट्री से आपको परेशानी हुई थी और क्या इन खबरों में सच्चाई थी?

सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) कहते हैं कि 'देखो सीरियल में मैंने एक बात अच्छे से जान ली है की शो में किरदारों की एंट्री होती रहती है। चाहे वो गौरव हो या कोई नया बच्चा ये और जब कोई नया किरदार आता है तो उस पर फोकस किया जाता है। सीरियल की शुरुआत ही लव ट्राइएंगल से हुई थी ऐसे में शो टीआरपी की ऊंचाइयों पर पहुँच गया था। ऐसे में तीनों किरदार वनराज, अनुपमा (Anupama) और काव्या ज्यादा मशहूर हो गए थे उन्हे कोई वहाँ से हिला ही नहीं सकता था।

एक्टर ने खबरों का जवाब देते हुए कहा की मैं शो में साइडलाइन कभी फ़ील ही नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग बेहद गंदी होती है। उसमें लोग कहते हैं में एक इन्सिक्युर एक्टर हूं लेकिन यह कोई सच नहीं है। इसी के साथ सीरियल अनुपमा में देखने को मिला की कैसे तोषू ने अपनी माँ का संसार उजाड़ दिया है। वहीं दूसरी तरफ वनराज ने पूरे शाह परिवार को अनुपमा से रिश्ते तोड़ने का आदेश दिया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article