Anupama छोड़ने पर Sudhanshu Pandey ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मन शांत हैं , महाकाल के आगे समर्पण कर दिया ......

Sudhanshu Pandey Interview: 'मुझे लगा कि आगे बढ़ने का समय आ गया है और अब इस बारे में और ज्यादा विचार करना पीछे जाने जैसा होगा'। दो दिन बाद सुधांशु ने इस पर चुप्पी तोड़ी है, एक्टर ने बताया है कि शो छोड़ने के पीछे क्या वजह थी . ।

Sudhanshu Pandey Interview: टीवी अभिनेता सुधांशु पांडे( Sudhanshu Pandey) ने अनुपमा ( Anupama) शो को अलविदा कह दिया है। सुधांशु ने करीब 4 साल बाद इस शो से निकलने का फैसला किया। एक्टर ने एक वीडियो द्वारा बताया कि वह अनुपमा को छोड़ रहे हैं। हालांकि तब तक उन्होंने शो को छोड़ने का असली कारण नहीं बताया था। दो दिन बाद सुधांशु ने इस पर चुप्पी तोड़ी है, एक्टर ने बताया है कि शो छोड़ने के पीछे क्या वजह थी।

Sudhanshu Pandey Interview

सुधांशु पांडे ने बॉम्बे टाइम्स से बात की और अनुपमा को छोड़ने के अपने फैसले के बारे में बताया। एक्टर कहते हैं कि ये फैसला अचानक लिया गया है और मैं इससे खुश हूं। 'मुझे लगा कि आगे बढ़ने का समय आ गया है और अब इस बारे में और ज्यादा विचार करना पीछे जाने जैसा होगा'। वनराज के रुप में मेरा किरदार हमेशा शानदार रहा है। लोगों ने मुझे प्यार और नफरत दोनों दी हैं, लेकिन मेरा मानना है कि मैंने वनराज के किरदार को पूरे मन से निभाया।

End of Feed