Anupama फेम Rupali Ganguly ने ऑनस्क्रीन भाई संग मनाया रक्षाबंधन, दोनों के बीच प्यार देख लोगों ने ली बलाएं

Rupali Ganguly Tie Rakhi to Mehul Nisar: सीरियल अनुपमा फेम रूपाली गांगुली ने अपने ऑनस्क्रीन भाई को राखी बांधी है। इस रक्षाबंधन की वीडियो खुद रूपाली ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसपर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं और भाई-बहन की जोड़ी की बलाएं ले रहे हैं। इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो -

Rupali Ganguly Tie Rakhi to Mehul Nisar: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में नजर आ रही रूपाली गांगुली अपनी एक्टिंग से जादू चला रही हैं। शो बेहतरीन कहानी के चलते टीआरपी लिस्ट में काफी समय से टॉप पर बना हुआ है। कल 19 अगस्त को पूरी दुनिया रक्षाबंध के त्योहार में डूबी हुई थी जिसमें टीवी स्टार भी शामिल थे। सेट पर ही रूपाली गांगुली ने अपने ऑनस्क्रीन भाई को राखी बांधी जिसकी वीडियो सामने आई है। दोनों ऑनस्क्रीन भाई-बहन का रियल में प्यार देख लोगों ने खूब प्यार लुटाया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में डालिए उस प्यारी वीडियो पर एक झलक।

Rupali Ganguly Tie Rakhi to Mehul Nisar

शो में अनुपमा (Anupama) के भाई का किरदार निभा रहे मेहुल निसार ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया जिसमें टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) एक्टर को राखी बांध रही है। मेहुल ने पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा कि सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ और यह हमारा साथ में 5वाँ रक्षाबंधन है। भले ही इस साल हम स्क्रीन पर तो रक्षाबंधन नहीं मना पाए लेकिन आज तो साथ में मनाया..! प्यार और बंधन दिन-ब-दिन मजबूत होता जाए..! लव यू रूपाली गांगुली। दोनों के बीच का प्यार देख लोगों ने इस भाई-बहन की बलाएं ली और हमेशा खुश रहने का आशीर्वाद दिया।

End of Feed