Anupama की घिसी-पिटी कहानी से क्या बोर हुईं Madalsa Sharma? काम से ब्रेक लेकर कर रही हैं एश

Madalsa Sharma Took Break From Anupama: टीवी एक्ट्रेस मदालसा शर्मा इन दिनों अनुपमा सीरियल में नजर नहीं आ रही हैं। ऐसे में हर कोई यह हैरान की काव्या का किरदार कहीं खत्म तो नहीं हो गया कहानी से। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए असली सच क्या है।

Madalsa Sharma Took Break From Anupama: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में इन दिनों काफी ज्यादा कुछ देखने को मिल रहा है। लीप के बाद हर एक कलाकार का किरदार वक्त के चलते बदल दिया गया है। ऐसे में इन दिनों एपिसोड से काव्या का किरदार दिखाया नहीं जा रहा है जिससे देख लोग के मन में तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं लोगों का मानना है की क्या मदालसा शर्मा उर्फ काव्या ने शो को छोड़ दिया है। लेकिन अब इसकी सच्चाई सामने आ है की आखिर क्यूँ मदालसा शो में नजर नहीं आ रही है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Madalsa Sharma Took Break From Anupama

रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में मेकर्स लीप के साथ नई कहानी लेकर आएं हैं। ऐसे में इन दिनों कहानी में मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) गायब नजर आ रही हैं जिसे देख फैंस ने मेकर्स से कई सवाल-जवाब किए। अब खुद मदालसा शर्मा ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर सभी को अपने गायब होने का हिंट दिया है। बात दें एक्ट्रेस इन दिनों अपने परिवार के साथ भारत से बाहर वेकेशन पर गईं है जिसके चलते वह शूटिंग नहीं कर रही। एक्ट्रेस की तस्वीरों से पता चल रहा है की वह किसी ठंडी जगह पर छुट्टियाँ मना रही हैं।

End of Feed