टीवी मसाला

Anupama की घिसी-पिटी कहानी से क्या बोर हुईं Madalsa Sharma? काम से ब्रेक लेकर कर रही हैं एश

Madalsa Sharma Took Break From Anupama: टीवी एक्ट्रेस मदालसा शर्मा इन दिनों अनुपमा सीरियल में नजर नहीं आ रही हैं। ऐसे में हर कोई यह हैरान की काव्या का किरदार कहीं खत्म तो नहीं हो गया कहानी से। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए असली सच क्या है।

Image

Madalsa Sharma Took Break From Anupama

Madalsa Sharma Took Break From Anupama: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में इन दिनों काफी ज्यादा कुछ देखने को मिल रहा है। लीप के बाद हर एक कलाकार का किरदार वक्त के चलते बदल दिया गया है। ऐसे में इन दिनों एपिसोड से काव्या का किरदार दिखाया नहीं जा रहा है जिससे देख लोग के मन में तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं लोगों का मानना है की क्या मदालसा शर्मा उर्फ काव्या ने शो को छोड़ दिया है। लेकिन अब इसकी सच्चाई सामने आ है की आखिर क्यूँ मदालसा शो में नजर नहीं आ रही है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में मेकर्स लीप के साथ नई कहानी लेकर आएं हैं। ऐसे में इन दिनों कहानी में मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) गायब नजर आ रही हैं जिसे देख फैंस ने मेकर्स से कई सवाल-जवाब किए। अब खुद मदालसा शर्मा ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर सभी को अपने गायब होने का हिंट दिया है। बात दें एक्ट्रेस इन दिनों अपने परिवार के साथ भारत से बाहर वेकेशन पर गईं है जिसके चलते वह शूटिंग नहीं कर रही। एक्ट्रेस की तस्वीरों से पता चल रहा है की वह किसी ठंडी जगह पर छुट्टियाँ मना रही हैं।

ऐसे में फैंस जल्द से जल्द मदालसा को सीरियल अनुपमा (Anupama) में देखने की खवाइश जाहीर कर रहे हैं। कहानी में दिखाया जा रहा है कि लीप के बाद काव्या अपने मॉडलिंग करियर में आगे बढ़ रही है। अपनी बेटी माही को शाह हाउस में छोड़ काम के चलते विदेश में है। हालांकि काव्य को फिर एक बार स्क्रीन पर कब तक देखा जा सकता है इसकी किसी को भी कोई जानकारी नहीं है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article