टीवी मसाला

Anupama को 4 साल बाद अलविदा कह गया बिगड़ैल बेटा तोषू, शो छोड़ने पर भावुक हुए Ashish Mehrota

Ashish Mehrotra Quits Anupama: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है की आशीष मेहरोत्रा ने शो को अलविदा कह दिया है। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सभी को इस बात की जानकारी दी है।

Image

Ashish Mehrotra Quits Anupama after 4 years

Ashish Mehrotra Leaves Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा इन दिनों अपने ट्विस्ट और टर्न्स को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। टीआरपी में हर हफ्ते की तरह इस बार भी सीरियल पहले पायदान पर बन अन्य शोज को टक्कर दे रहा है। सिर्फ यही नहीं हर किरदार अपनी बेहतरीन एक्टिंग से सीरियल को हिट कराने में पूरा योगदान दे रहा है। अब हाल ही में शो के एक अहम किरदार ने अनुपमा को अलविदा कह दिया है। यह कोई और नहीं बल्कि तोषू का किरदार निभा रहे आशीष मेहरोत्रा है, उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है।

अनुपमा (Anupama) में तोषू का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए आशीष मेहरोत्रा (Ashish Mehrotra) ने शो अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा की यह एक सुंदर सुंदर यात्रा थी। अनुपमा में आपके "तोशु" के रूप में लगभग 4 वर्षों की एक सुंदर यात्रा। एक व्यक्ति के रूप में मैं जो हूं उसके बिल्कुल विपरीत चरित्र ने इसे और अधिक चुनौतीपूर्ण और मजेदार बना दिया है। इसने यह एक बहुत बड़ी रोलर कोस्टर सवारी रही, लेकिन यह कैसी सवारी।

इस यात्रा के दौरान मुझे कुछ अद्भुत लोग मिले जो जीवन भर मेरे साथ रहेंगे... और मेरे दर्शकों के लिए मेरा दूसरा परिवार - मुझसे इतनी नफरत करने के लिए धन्यवाद कि मैं आपका प्यार महसूस कर सका और हमेशा मुझसे जुड़ा रह सका। आप लोग मुझे जल्द ही किसी और रूप में देखेंगे। ऐसे में यह पोस्ट पर सीरियल में अनुज का किरदार निभा रहे गौरव खन्ना ने भी आशीष को आगे वाली जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article