टीवी मसाला

अनुपमा को लात मार खतरों के खिलाड़ी 14 में गए थे Aashish Mehrotra , कुछ ही दिनों में शो से हुए बाहर

Aashish Mehrotra Eliminated from Khatron ke Khiladi 14: ​खतरों के खिलाड़ी 14 के बारे में प्रशंसकों को बेसब्री से इंतज़ार है। रोमानिया में कन्टेस्टन्ट अपनी शूटिंग में व्यस्त है। अब इस बीच खबर आ रही है शिल्पा शिंदे के शो से एलिमिनेट होने के बाद अब अनुपमा फेम आशीष मेहरोत्रा भी शो से बाहर हो गए हैं।

Image

Aashish Mehrotra Eliminated from Khatron ke Khiladi 14

Aashish Mehrotra Eliminated from Khatron ke Khiladi 14: खतरों के खिलाड़ी 14 के बारे में प्रशंसकों को बेसब्री से इंतज़ार है। इस सीजन में, शो को रोमानिया में फिल्माया जा रहा है। शो में भाग ले रहे कन्टेस्टन्ट आए दिन सेट से अपनी तस्वीरें या वीडियो साझा करते रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले शालीन भनौट ने वीडियो शेयर कर बताया था कि उन्हें बहुत से बिच्छुओं ने काट लिया था। अभिषेक कुमार भी जिम में पसीना बहाते फोटो साझा करते रहते हैं। अब इस बीच खबर आ रही है शिल्पा शिंदे के शो से एलिमिनेट होने के बाद अब अनुपमा फेम आशीष मेहरोत्रा भी शो से बाहर हो गए हैं। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक शिल्पा शिंदे और अदिति शर्मा के एलिमिनेशन के बाद, ताज़ा खबर यह है कि आशीष मेहरोत्रा भी शो से एलिमिनेट हो गए हैं। "अनुपमा" में तोशु के रूप में अपनी भूमिका के लिए मशहूर आशीष ने खतरों के खिलाड़ी में भाग लेने के लिए शो छोड़ दिया था और उन्हें सबसे मज़बूत प्रतियोगियों में से एक माना जाता था। हालांकि अब खबर आ रही है कि कुछ ही दिनों के अंदर अभिनेता शो से बाहर हो गए हैं।

इस बीच आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 14वें सीजन के लिए मशहूर सेलिब्रिटी ने शो में भाग लिया है।। अदिति शर्मा के अलावा इस साल के प्रतियोगियों में अभिषेक कुमार, शालीन भनोट, गश्मीर महाजनी, करण वीर मेहरा, शिल्पा शिंदे, सुमोना चक्रवर्ती, निमृत कौर अहलूवालिया, असीम रियाज़, कृष्णा श्रॉफ और नियति फतनानी शामिल हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article