Anupama BTS Video: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। सिर्फ यही नहीं कहानी में जल्द ही लीप आने वाला है जिसके लिए मेकर्स काफी ज्यादा उत्सुक हैं। लीप के बाद कहानी का कुछ दृश्य मेकर्स ने प्रोमो के जरिए दिखाए जिसमें अनुज जो बड़ी दाढ़ी और बेसुध हालत में देखा गया। हैं दूसरी तरफ अनुपमा एक वृद्ध आश्रम को चलाती हुई नजर आई और बूढ़े कपल के प्यार को एक कराती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर सीरियल का एक बिटिएस वीडियो सामने आया जिसे देख लोग आगे आने वाली कहानी का अंदाजा लगा रहे हैं।
अनुपमा (Anupama) सीरियल में जल्द ही दर्शकों के नई कहानी देखने और कलाकारों के नए लुक देखने को मिलेंगे। इसी बीच सीरियल के फैन पेज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जो अनुपमा के से लीक हुआ है। वीडियो में देखने को मिला की अनुपमा अपना समान पैक कर शाह परिवार के आगे खड़ी है, सभी बहुत खुश हैं। ऐसा लगा रहा है की अनुपमा किसी नए सफर पर जा रही है जिसके चलते बा उसकी आरती उतार रही है। बा कहते हुए नजर आती हैं कि अगर अनुज अमेरिका से अहमदाबाद आ सकता है तो मुंबई से गुजरात क्यूँ नहीं।
ये वीडियो देख लोग अंदाजा लगा रहे हैं की अनुज से मिलने जा रही अनुपमा का एक्सीडेंट हो जाएगा और उसकी मौत हो जाएगी। हालांकि अभी मेकर्स ने लीप में आने वाले ट्विस्ट को लेकर कोई राज नहीं खोले हैं। अब देखना दिलचस्प होगा की अनुज और अनुपमा की प्रेम कहानी किस मोड पर जाएगी।
