Anupama BTS Photo: अनुज के बाद अनुपमा की जिंदगी में प्यार के रंग भरेगा रुद्र, राही को मिला सौतेला बाप

Anupama BTS Photos: राजन शाही का धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' की कहानी की शुरुआत एक नए सिरे से होने वाली है। ऐसे में जल्द ही नए किरदार रुद्र और अनुपमा की पहली मुलाकात की तस्वीरें सेट से सामने आई हैं जो देखने में काफी ज्यादा मजेदार है। यहां देखिए बीटीएस फ़ोटोज़।

Anupama BTS Photos: रूपाली गांगुली और शिवम खजुरिया स्टारर सीरियल 'अनुपमा' इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। सिर्फ यही नहीं शो इन दिनों टीआरपी की मार झेल रहा है जिसका कारण धीमी कहानी है। नंबर 1 पर रहने वाला शो आज लिस्ट में दूसरी गद्दी पर विराजमान है। अगर ऐसा चलता रहा तो मेकर्स को काफी मुश्किलों सामना करना पद सकता है। हालांकि इस कहानी को एक नया ट्विस्ट देते हुए मेकर्स कहानी पूरी तरीके से बदलने वाली है। शो में अनुपमा के लिए एक नया किरदार लेकर मेकर्स सामने आया है जो आगे चलकर अनुज की जगह ले सकता है। सीरियल के सेट से अनुपमा और नए किरदार की कुछ तस्वीरें सामने आई है।

Anupama BTS Photos

स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में जल्द ही नया किरदार रुद्र की एंट्री होने जा रही है जो मानसिक रूप से कमजोर है। ऐसे में शो के सेट जो तस्वीर सामने आई है उसमें होली के मौके पर रुद्र की मुलाकात अनुपमा से होगी। एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि रुद्र के पागलपन को देख अनुपमा डर जाएगी। वहीं बड़े बाल और ढाढ़ी वाले लुक में रुद्र काफी ज्यादा डरावना लग रहा है। दरअसल अनुपमा को सेंट्रल जेल से खाने का ऑर्डर मिलेगा इसके सात-साथ वो कैदियों को डांस भी सिखाएगी। इसी जगह उसकी मुलाकात रुद्र से होगी जो जेल में बंद है।

End of Feed