टीवी मसाला

'मोटी है और झुर्रियां भी दिखती हैं' - Anupama की एक्ट्रेस Rupali Ganguly का लोग उड़ाते थे मजाक

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 3, 2023, 09:30 AM IST

Anupama Actress Fat shame and age Shamed: अनुपमा के बाद भी रूपाली गांगुली को बॉडी शेमिंग और ऐज शेमिंग का सामना करना पड़ा है। अभिनेत्री को याद है कि लोग उनकी झुर्रियों की ओर इशारा करते और उनको एक मोटी महिला कहते हैं। हालांकि, वह अपनी झुर्रियों से बिल्कुल भी शर्मिंदा नहीं है।

Image

rupaly ganguly

Rupali Ganguly Anupama Actress Fat shame : राजन शाही के टीवी सीरियल अनुपमा से रूपाली गांगुली को घर-घर जबरदस्त पहचान मिली है। देखते ही देखते अनुपमा छोटे पर्दे पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन चुका एक है। अनुपमा दर्शकों के बीच बहुत हिट है और इसके सितारे गौरव खन्ना, मदालसा शर्मा और सुधांशु पांडे के अलावा सभी अच्छे खासे पॉपुलर हो चुके हैं। शो में अपने दमदार प्रदर्शन के लिए रूपाली गांगुली को प्रशंसकों से भारी सराहना और प्यार मिल रहा है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि अभिनेत्री के जीवन में एक ऐसा दौर भी था जब वह सामाजिक दबाव से नहीं निपट पा रही हैं और उनको बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था।

जी हां, आपने सही पढ़ा! रूपाली गांगुली ने खुलासा किया है कि लोग उन्हें 'मोटी' कहते थे। हाल ही में एक साक्षात्कार में, रूपाली गांगुली ने अपने दिल की बात कही और अपने बेटे को जन्म देने के बाद बॉडी शेमिंग और एज शेमिंग का सामना करने के बारे में खुलासा किया। उस समय को याद करते हुए जब एक्ट्रेस ने मातृत्व को अपनाया था रूपाली ने बताया, 'मैंने अलग-अलग चीजें खाना शुरू कर दिया था और मैं 83 किलो की थी और मैं बहुत मोटी थी। एक समय के बाद मेरे टखने भी मेरा वजन सहन नहीं कर पा रहे थे। जब मैं अपने बेटे को टहलने के लिए प्रैम में बाहर ले जाती थी तो लोग कहते थे- अरे तू तो मोनिशा है ना, कितनी मोटी हो गई है।'

अनुपमा स्टार रूपाली गांगुली को याद है कि शायद ही किसी ने बहुत अच्छे तरीके से उनसे कहा होगा। इस चीज का काफी बुरा लगता था। बात तब चुभ जाती है। मेरी एक अभिनेत्री मित्र मुझसे मिलने आई और उसने मुझसे कहा था- 'अरे तू तो आंटी बन गई। ये चीजें आपको मानसिक रूप से प्रभावित करती हैं, वे रहती हैं और आपको परेशान करती हैं। लोगों को आपको मोटी, मोटी कहने का अधिकार नहीं है, आप तय करेंगे कि आपको क्या बुलाया जाना चाहिए।'

अनुपमा के बाद भी रूपाली गांगुली को बॉडी शेमिंग और ऐज शेमिंग का सामना करना पड़ा है। अभिनेत्री को याद है कि लोग उनकी झुर्रियों की ओर इशारा करते और उनको एक मोटी महिला कहते हैं। हालांकि, वह अपनी झुर्रियों से बिल्कुल भी शर्मिंदा नहीं है। वास्तव में, टीवी स्टार को उन पर गर्व है क्योंकि वे उनके अनुभव और टैलेंट को अच्छे से जानते हैं। पिछले तीन साल में, अभिनेत्री रूपाली को आखिरकार एक बार फिर से खुद से प्यार हो गया और वह व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों तरह से अपने जीवन के सबसे अच्छे दौर में हैं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article