टीवी मसाला

Anupama 8 June 2023 Episode Spoiler Alert: शादी में कुमार सानू लगाएंगे गानों से चार चांद , नकुल रुलाएगा अनुपमा को खून के आंसू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2023, 09:57 AM IST

Anupama 8 June 2023 Episode Spoiler Alert: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'अनुपमा' में आज देखने को मिलेगा की जहां एक तरफ गुरु मां अनुपमा को अमेरिका वाली अकडेमी का उत्तराधिकारी बनाती है। वहीं इस बात को सुन नकुल गुस्से में आग बबूला हो जाता है। इस रिपोर्ट में जानिए की सीरियल में आज क्या धमाका होने वाला है।

Image

Anupama 8 June 2023 Episode Spoiler Alert: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'अनुपमा' में आज देखने को मिलेगा की जहां एक तरफ गुरु मां अनुपमा को अमेरिका वाली अकडेमी का उत्तराधिकारी बनाती है। वहीं इस बात को सुन नकुल गुस्से में आग बबूला हो जाता है। इस रिपोर्ट में जानिए की सीरियल में आज क्या धमाका होने वाला है।

Anupama 8 June 2023 Episode Spoiler Alert: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि डिंपी और समर की शादी पूरी हो जाती है। वहीं दूसरी तरफ गुरु मां और अनुज का आमना सामान होता है।दोनों ही एक दूसरे को देख काफी हैरत में पड़ जाते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की आज सीरियल की कहानी में क्या धमाका होने जा रहा है।

गुरु मां रखेगी कपाड़िया हाउस में कदम

सीरियल की शुरुआत में देखने को मिलेगा की अनुपमा (Anupama) और अनुज गुरु मां का कपाडिया हाउस में स्वागत करते हैं। इसी के साथ अनुज अनुपमा को देख रहा होता है तभी उस से गमला गिर जाता है। इसे देख माया और अनुपमा दोनों अनुज को संभालने लगती हैं। गुरु मां समर और डिंपी को अपने हाथ से बनाया गया तोहफा देती है। इसी दौरान अनुपमा सभी परिवार वालों को गुरु मां से परिचय कराती है।

अनुपमा को उत्तराधिकारी बनाएगी गुरु मां

रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की बा गुरु मां से पूछेगी क्या अनुपमा अमेरिका से वापिस तो आएगी ना। इसी के जवाब में गुरु मां कहती

है की वो उसकी मर्जी है लेकिन बात कुछ और भी है। इसी दौरान गुरु मां ब्रोच उतार कर अनुपमा को दे देती है। गुरु मां अनुपमा की आरती कर कहती हैं कि मैं मेरी अमेरिका वाली अकेडमी का उत्तराधिकारी तुम्हे बनाती हूं। इस बात को सभी घर वाले खुशी से झूम उठते हैं।

खून के आंसू रोएगा नकुल

सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की जहां एक तरफ गुरु मां अनुपमा को अपना उत्तराधिकारी बनाती है। वहीं दूसरी तरफ नकुल इन सीन को देख हक्का-बक्का रह जाता है। नकुल मन ही मन कहता है की मैं सबसे अच्छा डांसर हूं। गुरु मां को अनुपमा में एक महीने में क्या दिख गया जो मेरे में नहीं है। इसी के साथ नकुल आग बबूला हो कर कहता है की यह उचित नहीं है।

कुमार सानू लगाएंगे शादी में तड़का

सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा की समर और डिंपी की शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर कुमार सानू धमाकेदार एंट्री मारेंगे। इसी के साथ अनुपमा कुमार सानू के गानों पर के साथ डांस करते हैं। इस दौरान अनुज और अनुपमा को एक साथ देख माया जलभून कर राख हो जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article