Anupama 8 August Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अनुपमा बरखा को अंकुश की हरकतों और नाजायज बेटे को लेकर समझाती है। वहीं दूसरी तरफ समर और डिंपी मालती देवी के एहसान से कार ले लेते हैं, जिसे देख तोषु उन्हें डांटता है। लेकिन समर अपने भाई को जलनखोर कह देता है, जिसे सुन वनराज उस थप्पड़ मार देता है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए सीरियल में आज क्या होने वाला है।
Anupama 8 August Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल में आज देखने को मिलेगा कि वनराज मालती देवी को उसके गुरुकुल धमकी देने जाएगा। वहीं दूसरी तरफ गुरु मां अनुपमा की ममता को बेबस करने के लिए समर और डिंपी को मोहरा बनाएगी।
गुरु मां को धमकी देगा वनराज
सीरियल अनुपमा (Anupama) में शुरुआत में दिखाया जाएगा की वनराज गुरु मां को धमकी देता है। वो कहेगा की मेरे घर में आग लगाने की कोशिश की तो मै इस गुरु कुल को आग लगा दूंगा। जिसके बाद मालती अनुपमा को मैसेज कर बताती है। ऐसे में अनुपमा शाह हाउस पहुंच कर वनराज को बताती है की गुरु मां को धमकी देना ठीक नहीं है। वहीं दूसरी तरफ काव्या अनुपमा को बताती है की वनराज ने बचा अपनाने से मना कर दिया है। ऐसे में अनुपमा काव्या को सलाह देगी की वो वनराज की माफी का इंतजार करें। इसी के साथ वो कहती है की मालती देवी को समझाना पड़ेगा की मेरे बच्चों पर कोई आंच आई तो बुरा होगा।
रोमिल और अधिक में होगी हाथापाई
रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल में दिखाया जाएगा कि मालती देवी डिंपी से कहेगी कि किसी ने आज तक गुरु मां से ऊंची आवाज में बात नहीं की है। ऐसे में डिंपी भी अपने ससुराल वालों की बुराई करती है। वहीं दूसरी तरफ पाखी और रोमिल गलती से एक दूसरे से टकरा जाते हैं, जिसे देख अधिक और रोमिल में बहस हो जाती है। बात इतनी बढ़ जाती है की दोनों एक दूसरे को मारने पर उतर आते हैं।
गुरु माँ की अक्कल ठिकाने लगाएगी अनुपमा
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की गुरु मां गुरु मां कपाड़िया हाउस पहुंच जाती है। ऐसे में अनुपमा उससे कहती है कि गुरु भगवान के सम्मान होता है, लेकिन मां अपने बच्चों के लिए भगवान् से भी लड़ जाती है। अब वह एक मां का गुस्सा देखेगी की, वो इतने समय से तमाशा देख रही है वह अब तमाशा खत्म करना चाहती है।
