टीवी मसाला

Anupama 7 Twist: राही से प्यार की भीख मांगेगा प्रेम, घर से धक्के मारकर निकाल देगी अनुपमा की बेटी

Anupama Spoiler 24 Jan: जैसे ही राही को पता चलता है कि प्रेम कोठारी परिवार का बेटा है वह बहुत हैरान हो जाती है। आज के एपिसोड में क्या होगा आइए बताते हैं। आज रात के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि प्रेम राही से मिलने घर आता है लेकिन राही उसे धक्का मार देती है।

Image

Anupama 7 Twist

Anupama Spoiler 24 Jan: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा ( Anupama) इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न के साथ फैंस को एंटरटेन कर रहा है। शो में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो अनुपमा की बेटी राही के जीवन में तूफान आया हुआ है। एक तरफ जहां वह प्रेम से शादी करने वाली थी वहीं अब प्रेम के परिवार की शो में एंट्री हो गई है। प्रेम के परिवार और अनुपमा का अब मानो 36 का आंकड़ा बन गया हो। जैसे ही राही को पता चलता है कि प्रेम कोठारी परिवार का बेटा है वह बहुत हैरान हो जाती है। आज के एपिसोड में क्या होगा आइए बताते हैं।

प्रेम ने तोड़ा राही का दिल

राही और अनुपमा को पता चल गया है कि प्रेम कोठारी परिवार का बेटा है। जिस तरह से कोठारी परिवार ने अनुपमा का अपमान किया था उसके बाद राही नहीं चाहती कि वह प्रेम से बात करें। राही को प्रेम से भरोसा उठ चुका है और वह अपनी मां से रोते हुए कहती है कि मुझे प्रेम के साथ रिश्ता नहीं रखना। वहीं अनुपमा भी उसे समझाते हुए कहती है कि प्रेम का परिवार हमारे जैसा नहीं है उनके साथ हम रिश्ता नहीं रख सकते ।

राही से माफी मांगने आएगा प्रेम

प्रेम राही से माफी मांगने उसके घर आता है। आज रात के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि प्रेम राही से मिलने घर आता है लेकिन राही उसे धक्का मार देती है। जैसे ही राही प्रेम को धक्का मारती है तभी वहीं पराग कोठारी आ जाता है और प्रेम को पकड़ लेता है। उसे ये हरकत बहुत खराब लगती है। जिसके बाद शो में बड़ा हंगामा होगा।

माही चलेगी चाल

अब जब माही को पता चल गया है कि राही और प्रेम अलग हो गए हैं अब वह प्रेम के करीब जाने की कोशिश करेगी। वह प्रेम के परिवार के आस-पास जाने की ट्राइ करेगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article