टीवी मसाला

Anupama 6 July 2023 Episode Spoiler Alert: अपने आप को माया की मौत का जिम्मेदार ठहराएगी अनुपमा, बरखा रचेगी षड्यंत्र

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2023, 08:51 AM IST

Anupama 6 July 2023 Episode Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा में आज दिखाया जाएगा की अनुपमा माया की मौत का जिम्मेदार खुद को ठहराती है। वहीं दूसरी तरफ बरखा अपनी चालबाजियों से बाज नहीं नहीं आएगी और अनुज-अनुपमा को अलग कर देगी।

Image

Anupama 6 July 2023 Episode Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा में आज दिखाया जाएगा की अनुपमा माया की मौत का जिम्मेदार खुद को ठहराती है। वहीं दूसरी तरफ बरखा अपनी चालबाजियों से बाज नहीं नहीं आएगी और अनुज-अनुपमा को अलग कर देगी

Anupama 6July 2023 Episode Spoiler Alert: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि माया अनुपमा के पैरों में गिरकर अपने पापों को लेकर माफी मांगती है। इसी के साथ अनुपमा माया के लिए पानी लेने जा रही होती अउ भी तेज रफ्तार से ट्रक सामने आ रहा होता है। अनुपमा को बचाने के लिए माया खुद ट्रक के सामने आ जाती है और मौके पर ही मौत हो जाती है।

अनुपमा को लगेगा शौक

सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा की शोक सभा में अनुपमा को माया का ही खयाल आ रहा होता है, जिसे देख वो सहम जाती है। वो अनुज से कहती है की मेरी जान बचाने के चक्कर में मेरी छोटी ने अपनी मां को खो दिया है। अनुपमा को समझाते हुए अनुज कहता है की जीना या मरना किसी के हाथ में नहीं होता है, इस बात का दोष अपने आप को मत दो। अगर तुम टूट जाओगी तो छोटी अनु को कौन संभालेगा। अनुज की इन बातों को सुन अनुपमा शांत हो जाती है।

बरखा मारेगी अनुपमा को ताने

सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की शाह परिवार समेत सभी माया को श्रद्धांजलि देंगे। इसी दौरान डिंपी बरखा से पूछती है की क्या लगता है अनुज और अनुपमा के बीच सब कुछ ठीक हो जाएगा। इसी के साथ सभी परिवार वाले कहते हैं कि अनुपमा को छोटी का ध्यान रखना होगा। तभी बरखा ताना मारते हुए कहती है कि एक मां दुनिया छोड़ कर चली गई और अब दूसरी मां देश छोड़कर जा रही है। शायद छोटी की किस्मत में मां का परिवार लिखा ही नहीं है।

बरखा चलेगी षड्यंत्र

सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि छोटी अनु बार-बार माया को ढूंढेगी। ऐसे में अनुज चिलाकर कहेगा की आपकी मां नहीं आ सकती है। वहीं दूसरी तरफ नकुल गुरु मां से कहता है की अगर अनुपमा ने अपना फैसला बदल लिया तो। जिसके जवाब में मालती कहती है की जिस अनुपमा ने अब तक मुझ में शिव का नटराज देखा है, अब वो रौद्र रूप देखेगी। इसी दौरान अनुपमा अनुज से कहती है की छोटी को पता चलेगा की उसकी असली मां इस मम्मी की वजह से चली गई तो। लेकिन तभी बरखा ये बात चोरी छुपे सुन लेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article