टीवी मसाला

Anupama 5 July 2023 Episode Spoiler Alert: अनुपमा के पैरों में गिड़गिड़ाकर माफी मांगेगी माया, ट्रक से टक्कर खाकर उतरेगी मौत के घाट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 5, 2023, 10:15 AM IST

Anupama 5 July 2023 Episode Spoiler Alert: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा में आज दिखाया जाएगा कि अनुज अनुपमा से अपने किए को लेकर माफी मांगता है। वहीं दूसरी तरफ माया अनुपमा को बचाने के चक्कर में ट्रक के सामने आकर मौत के घाट उत्तर जाती है।

Image

Anupama 5 July 2023 Episode Spoiler Alert: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा में आज दिखाया जाएगा कि अनुज अनुपमा से अपने किए को लेकर माफी मांगता है। वहीं दूसरी तरफ माया अनुपमा को बचाने के चक्कर में ट्रक के सामने आकर मौत के घाट उत्तर जाती है।

Anupama 6 July 2023 Episode Spoiler Alert: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अनुपमा के समझाने के बाद माया को अपनी गलती का एहसास होता है। वहीं दूसरी छोटी अनु माया को उसकी करतूतों को लेकर खरी खोटी सुनाती है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की सीरियल में आज क्या होने वाला है।

अनुपमा से माफी मांगेगा अनुज

सीरियल की शुरुआत में आज दिखाया जाएगा की अनुज और अनुपमा दोनों गार्डन में बैठकर बात कर रहे होते हैं,तभी अनुज अनुपमा से माफी मांगता है। वो कहता है की मुझे माया की जिम्मेदारी लेनी ही नहीं चाहिए थे। इस बात के जवाब में अनुपमा कहती है कि वह छोटी अनु की मां है, उसकी जिम्मेदारी मां की हैसियत से लेनी पड़ेगी। इसी दौरान अनुज कहता है की जब भी उसे अनुपमा की याद आएगी वो अमेरिका आ जाएगा, जिसे सुन अनुपमा उसे आई लव यू बोलेगी।

माया पड़ेगी अनुपमा के पैर

रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल में आगे देखने को मिलेगा की माया अनुपमा को ढूंढ़ते-ढूंढ़ते सड़क पर नंगे पैर चल रही होती है, जिसके चलते उनके पैरों में पत्थर चुब रहे होते हैं। माया अनुपमा को ढूढ़ते हुए गार्डन पहुंच जाती है और उसके पैरों में गिरकर माफी मांगती है। वो कहती है कि मैंने गलती नहीं पाप किया है। छोटी अनु के सहारे मैंने तुम्हारा घर बर्बाद कर दिया है। इसी के साथ अनुपमा उसे समझती भी है।

माया की होगी मौत

सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में आगे दिखाया जाएगा की माया को खांसी आने लगती है, तभी अनुपमा उसके लिए पानी लेने जा रही होती है। लेकिन तभी अनुपमा के सामने ट्रक आ जाता है। माया अनुपमा को बचाने के लिए खुद ट्रक के आगे आ जाती है, जिसके चलते उसकी मौत हो जाती है। इसे देख अनुपमा और अनुज की चीख निकल जाती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article