Anupama 28 July Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि वनराज काव्या से उसके बेबी शावर को लेकर सवाल जवाब करता है, तभी काव्या के मुंह टेंशन से पीला होने लगता है। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा गुरु मां को मैसेज करेगी, जिसे पढ़ वो और भी गुस्सा हो जाती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए सीरियल में आज क्या होने वाला है।
Anupama 28 July Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल में आज देखने को मिलेगा की काव्या खुद से बात करते हुए कहेगी की उसे इस होने वाले बच्चे के बारे में परेशान होने लगती है। वहीं दूसरी तरफ मालती देवी काव्या के बेबी शावर की तस्वीर देख चौंक जाएगी और गुरुकुल से चली जाएगी।
काव्या की बढ़ेगी टेंशन
सीरियल अनुपमा (Anupama) के शुरूआती एपिसोड में दिखाया जाएगा की काव्या अपने आप से बोलती हुई नजर आएगी की 'मैं अब इस गिल्ट में और नहीं जी सकती।' वनराज को धोका नहीं दे सकती हूं, मुझे सच बताना ही पड़ेगा। इसी बीच वनराज कमरे में आ जाता है और उसके साथ दिल की बातें करने लगेगा। ऐसे में काव्या उसे गले लगाकर फैसला करती है की वनराज और किसी को भी बच्चे का सच नहीं बताएगी। वहीं दूसरी तरफ सभी बेबी शावर में बॉलीवुड अवार्ड फंक्शन की तरह एंट्री मारते हैं। तोषु सभी को कहता है कि मैं अब से सबसे अच्छा बेटा बनकर दिखाऊंगा, जिसे सुन अनुपमा और वनराज इमोशनल हो जाते हैं।
मालती देवी की बड़ी टेंशन
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की अंकुश किसी वजह से बेबी शावर छोड़कर चला जाता है, जिसे देख बरखा टेंशन में आ जाती है। वो अंकुश क फोन कर कहती है की ऐसा भी क्या जरुरी काम था जो तुम फंक्शन छोड़कर चले गए हो। वहीं दूसरी तरफ डिंपी मालती देवी को फोटो क्लिक कर भेजती है की कपाड़िया हाउस में बेबी शावर चल रहा है। तस्वीर देख गुरु मां चौंक जाती है और परेशानी में दौड़कर गुरुकुल से चली जाती है। बेबी शावर के दौरान अनुपमा काव्या का उड़ा हुआ चेहरा देख लेती है।
काव्या के पेट में है अनिरुद्ध का बच्चा
सीरियल के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया जाएगा की काव्या अनुपमा को बताती है की एक राज है, जो अगर बाहर आया तो सब बर्बाद हो जाएगा। वो बताती है की उसके पेट में जो बच्चा है वो वनराज का नहीं अनिरुद्ध का है। जिसे सुन अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक जाती है।
