टीवी मसाला

Anupama Spoiler: अनुपमा के सामने गिड़गिड़ाकर माफी मांगेगी आध्या, मेघा के पागलपन पर हमेशा के लिए लगेगा फुल स्टॉप

Anupama 7 MEGA TWIST: राजन शाही के शो अनुपमा में इन दिनों जन्माष्टमी का ट्रैक देखने को मिल रहा है। रूपाली गांगुली उर्फ अनुपमा अपनी छोटी बेटी को अनुज से मिलवाने का प्लान बना रही है। अब देखना है कि क्या जन्माष्टमी के दिन अनुपमा, आध्या और अनुज का मिलन करवा पाएगी। ​​​​​​आइए देखते हैं।

Image

Anupama 7 MEGA TWIST

Anupama 7 MEGA TWIST: रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर अनुपमा की टीआरपी में उछाल लाने के लिए मेकर्स शो में नए ट्विस्ट एण्ड टर्न लेकर आ रहे हैं। वर्तमान ट्रैक पर नजर डालें तो अनुपमा जन्माष्टमी के मौके पर अनुज को उनकी बेटी आध्या से मिलवाएगी। इसके लिए वह आध्या को मेघा के चंगुल से चूड़ाने का प्लान बना रही है। दूसरी तरफ मीनू को देखने वाले लड़के आए हैं लेकिन वह शादी नहीं करना चाहती है। आइए जानते हैं कि 28 अगस्त को अनुपमा के शो में क्या देखने को मिलेगा।

रूपाली गांगुली के शो अनुपमा (Anupama) में आज दिखाया जाएगा कि अनुपमा अपनी गोद ली हुई बेटी आध्या का पता लगाने मेघा के घर जाएगी। वहाँ घर में किसी को न देख अनुपमा पूरी छान बीन करेगी। वह आध्या के रूम में जाएगी जहां उनसे अपनी बेटी की डायरी मिलेगी। आध्या की अलमिरा में अनुपमा को उसकी और अनुज के साथ अपनी तस्वीर भी दिखती है जिसे देख वह बहुत रोती है। लेकिन तभी आध्या के साथ मेघा घर वापिस आ जाती है और साइको की तरह हरकतें करने लगती है। वाचमैन उसे बताता है कि एक 50 साल के करीब औरत आई थी जो तांक-झांक कर रही थी। इसके बाद मेघा का दिमाग और खराब हो जाता है और वह पागलों की तरफ बिहेव करने लग जाती है।

शो में आगे दिखाया जाएगा की अब आध्या अपनी अलमिरा खोलेगी तो उसे छुप कर बैठी अपनी माँ अनुपाम दिखाई देगी। वह अपनी माँ को देख खूब रोती है और माफी भी मांगती है। अनुपमा भी प्यार से अपनी बेटी को गले लगाती नजर आती है और उसे बोलती है कि वह उसे यहाँ से जल्द बाहर ले जाएगी। अनुपमा अपनी बेटी आध्या को बोलती है कि कल जन्माष्टमी का दिन है कल तुम मेघा को लेकर कैसे भी मंदिर आ जाना। अब देखते हैं कि क्या जन्माष्टमी के दिन अनुपमा, आध्या और अनुज का मिलन करवापाएगी।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article