Anupama 23rd February, 2023 Full Episode: पॉपुलर टीवी शो अनुपमा (Anupama) में आए दिन नया ड्रामा होता रहता है। अनुज और अनुपमा के रिश्ते में दरार आ रही हैं। इस बात का फायदा सबसे ज्यादा माया को मिल रहा है। माया इस बात से बेहद खुश है कि उसे अनु और अनुज के साथ समय बिताने का मौका मिल रहा है। आज के एपिसोड की शुरुआत माया के डांस परफॉर्मेंस के साथ होती है। माया अनु के साथ डांस करती हैं। अनुपमा भी तोषू की तबीयत में सुधार होने से खुश होती है और शाह परिवार के साथ एन्जॉय करती हैं। अनुज और अनुपमा दोनों एक- दूसरे के साथ डांस करने का सपना देखते हैं। सपना टूटते ही दोनों दुखी हो जाते हैं।
anupama (credit pic: instagram)
माया अनुज से पूछती हैं कि उसे उसका डांस परफॉर्मेंस कैसा लगा? वो कहता है कि अच्छा था। माया अनुज से कहती हैं कि वो अनु के साथ थोड़ा और टाइम स्पेंड करना चाहती हैं। माया चाहती हैं कि अनु के साथ अपनी नई यादें बनाएं। इसी के साथ माया कहती हैं कि जब अनु हम में से किसी एक को चुन लेगी तो किसी को जाना होगा। इसीलिए मैं थोड़ा और समय चाहती हूं। अनुज माया की बात मान लेता है। माया को लगता है कि अनुज उसकी सभी बातें मान लेगा।
लीला ने मारा काव्या को ताना
लीला काव्या को ताना मारते हुए कहते है कि तुम कभी भी इस परिवार के लिए सही नहीं थी। काव्या भी लीला को खरी खोटी सुनाते हुए कहती हैं कि मैंने भी आपके जैसी सास की उम्मीद नहीं की थी। आपका तो काम ही है लोगों में खामियां निकालना है। काव्या और लीला दोनों ही अनुपमा के बारे में बात करती हैं। इधर अनुपमा अनुज को कॉल करती हैं, लेकिन माया अनुज का फोन बंद कर देती हैं।
