Anupama Upcoming Twist 23 March: स्टार प्लस (Star Plus) का सुपरहिट धारावाहिक अनुपमा (Anupamaa) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में दर्शकों को अनुपमा, अनुज, वनराज और माया की जिंदगी में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। शो के किरदारों की जिंदगी में मची इस उथल-पुथल की वजह से दर्शकों को काफी मजा आ रहा है क्योंकि मेकर्स द्वारा पेश किए जा रहे ट्विस्ट एंड टर्न्स उनका दिल जीत रहे हैं। टीवी शो अनुपमा में अब तक दिखाया गया है कि होली पार्टी में अनुपमा को हंसता-खेलता देखकर अनुज के तन बदन में आग लग गई है। वो इतना गुस्सा हो जाता है कि सबके सामने अनुपमा पर चिल्ला उठता है। अनुज का ये व्यवहार देखकर समर नाराज हो जाता है। टीवी शो अनुपमा के अगले एपिसोड में दर्शकों को और भी ज्यादा ड्रामा देखने को मिलेगा।
Anupama 23 March Spoiler: छोटी के गम में डूबे अनुज ने अनुपमा के सिर पर फोड़ा तलाक का बम, घरवालों की सांसें भी थमी
अनुपमा को खूब भला-बुरा कहेगा अनुज कपाड़िया
रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly), सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के शो अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि अनुज कपाड़िया सबके सामने ही अनुपमा पर चिल्लाएगा और अपने दिल की कड़वाहट सामने रख देगा। अनुज अनुपमा पर छोटी को चाहकर भी नहीं रोकने का आरोप लगाएगा। अनुज बोलेगा कि अनुपमा अगर चाहती तो छोटी को रोक सकती थी। अनुज यह तक कह देगा कि अनुपमा को देखकर उसका दम घुटता है।
अनुज अनुपमा को देगा रिश्ता खत्म करने की धमकी
अनुज के मुंह से इतनी कड़वी बातें सुनकर अनुपमा उससे पूछेगी कि क्या इस रिश्ते में भी उसका दम घुटता है तो अनुज बोलेगा कि ये रिश्ता अब नाम का रह गया है। अनुज बोलेगा कि वो इस रिश्ते में नहीं रहना चाहता है। ये बात सुनकर अनुपमा जमीन पर गिर जाती है और उसकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं। अनुज की बातें सुनकर देविका, धीरज और अंकुश उसे खरी-खोटी सुनाते हैं।
अनुज के सामने रिश्ता बचाने के लिए गिड़गिड़ाएगी अनुपमा
टीवी शो अनुपमा में दर्शकों को आने वाले एपिसोड्स में भी धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। शो में दर्शक देखेंगे कि अनुपमा जल्द ही अनुज के सामने अपना रिश्ता बचाने के लिए गिड़गिड़ाएगी। हालांकि अनुज उसकी एक नहीं सुनेगा और बेटी के लिए रिश्ता खत्म कर देगा।
