टीवी मसाला

Anupama 23 July Spoiler: अनुपमा की पीठ पर खंजर घोपेंगे डिंपी-समर, मालती देवी से मिलाएंगे हाथ

Anupama 23 July Spoiler: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा में आज दिखाया जाएगा की अनुपमा समर की मौत का सपना देखकर कांप उठती है। वहीं दूसरी तरफ समर और डिंपी मालती देवी के गुरुकुल पहुंचे होते हैं, जहां उन्हें वो कॉन्ट्रैक्ट देगी। इस रिपोर्ट में पढ़िए सीरियल में आज क्या ट्विस्ट आने वाला है।

Image

Anupama 23 July Spoiler: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा में आज दिखाया जाएगा की अनुपमा समर की मौत का सपना देखकर कांप उठती है। वहीं दूसरी तरफ समर और डिंपी मालती देवी के गुरुकुल पहुंचे होते हैं, जहां उन्हें वो कॉन्ट्रैक्ट देगी। इस रिपोर्ट में पढ़िए सीरियल में आज क्या ट्विस्ट आने वाला है।

Anupama 23 July Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि गुरु मां अनुपमा को माफी देने के लिए उसके सामने शर्त रखेगी की उसे कला के लिए अपने परिवार वालों से रिश्ते नाते सब तोड़ने होंगे। ऐसा ना मानने पर गुरु मां अनुपमा का हाथ पकड़ते और घसीटते हुए उसे डांस गुरुकुल से बाहर निकाल देगी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए सीरियल में आज क्या होने वाला है।

गुरु मां को समझाएगा नकुल

सीरियल के शुरुआत में दिखाई देगा की नकुल गुरु मां बताएगा की उस दिन नाचते वक्त जब अनुपमा का पैर कांच पर पड़ा था वो हरकत उसने की थी। इस बात को सुन मालती देवी हक्की बक्की रह जाती है, वो पूछती है की ये सब मुझे क्यों बता रहे हो। नकुल जवाब देते हुए कहेगा की जैसे गुस्से में आकर मैंने किया आप ना करें, गुस्से में सोचने समझने की शमता कम हो जाती है।

अनुपमा देखेगी बुरा सपना

रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में आगे दिखाया जाता है कि अनुपमा सपने में शाह हाउस पहुंचती है और समर-समर चिल्लाने लगती है। वो घर के सभी सदस्यों से पूछती है की मेरा समर कहां है, कोई कुछ बोलता क्यों नहीं। तभी तोषु अनुपमा को बताता है की समर नहीं रहा। प्रोमो में सभी घरवालों के चेहरे उतरे हुए नजर आ रहे हैं। ये सपना देखते ही अनुपमा के पसीने छूटने लगते हैं और कहेगी की उसे डर है कहीं गुरु मां उनके बच्चों को कुछ ना करें।

मालती देवी के पहुंचे समर-डिंपी

सीरियल के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि बा अनुपमा से कहेगी की उसे डर लग रहा है की गुरु मां बदला लेने के लिए किसी के साथ गलत ना कर बैठे। वहीं दूसरी ओर देखने को मिलेगा की डिंपी और समर गुरु मां के सामने खड़े होते हैं, वो उन दोनों को कॉन्ट्रैक्ट देती है की अब से गुरुकुल के हो जाओगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article