Anupama 19 July 2023 Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि मालती देवी गुस्से में आग बबूला हो कर अनुपमा के साथ-साथ अनुज को भी भला बुरा कहती है। अनुपमा गुरु मां को समझाते हुए कहती है की वो छोटी अनु के साथ-साथ माया के लिए भी वापिस आई है।
अनुपमा को बर्बाद करेगी मालती देवी
सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा की अनुपमा मालती देवी को समझाती है, लेकिन वो सुनने का नाम नहीं लेती है। इसी के साथ सभी घर वाले मालती देवी से अनुपमा की गलती के लिए माफी मांगते है। इसी दौरान मालती देवी अनुपमा को कहती है की वो उसे बर्बाद कर देगी। गुस्से में आग बबूला हो कर मालती देवी आगे कहती है की मैं तुम्हे ऐसा बर्बाद करूंगी की बर्बादी भी कांप जाएगी। इस बात को सुन सभी हक्के बक्के रह जाते हैं।
अनुज देगा अनुपमा का साथ
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की अनुज कहता है की अनुपमा की हर मुसीबत में वो उसके साथ खड़ा रहेगा। वो अंकुश से कहता है की वह मालती देवी के हर नुकसान की भरपाई कर देगा और कानूनी लड़ाई के लिए भी तैयार रहेगा।
अनुपमा के खिलाफ जाएगी डिंपी
रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में आगे दिखाया जाएगा की डिंपी एक अखबार को बताते हुए कहती है की अनुपमा ने मालती देवी का कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया है। वहीं दूसरी तरफ मालती देवी अनुपमा को 'शीला की जवानी' गाने पर नाचने के लिए मजबूर कर देती है।
