Anupama 18 July 2023 Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि मालती देवी कपाड़िया हाउस पहुंच जाती है और अनुपमा उसके पैरों में गिरकर माफी भी मांगती है। लेकिन मालती देवी उसे जोरदार थप्पड़ मार देती है, जिसे देख अनुज आग बबूला हो जाता है।
Anupama 18 July 2023 Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा में आज दिखाया जाएगा की गुरु मां अनुपमा की महानता का मजाक बनाएगी। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा गुरु मां को बताएगी की वो छोटी अनु और माया के कारण घर वापिस आई है।
अनुपमा को बेज्जत करेगी गुरु मां
सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा की अनुपमा मालती देवी को छोटी अनु की मां होने के हवाला दे कर समझा रही होती है। जिसे सुन मालती देवी कहती है की तुम्हारे मां होने की कीमत मैं क्यों चुकाऊं। तुम खुद तो आसमान से उतरी मुझे तुमने जमीन पर पटक दिया। वो आगे गुस्से मै कहती है की तुम्हारी एक गलती की वजह से मेरी सालों की मेहनत और तपस्या पर पानी फेंक दिया है। इसी के साथ मालती देवी कहती है की जरूर अनुज ने तुम्हे रोका है।
माया है अनुपमा के वापिस आने का कारण
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की मालती देवी अनुज को भला बुरा कह रही होती हैं, तभी अनुपमा चिलाकर कहती है की वो मैं अपनी बेटी और माया के खातिर वापिस आई हूं। वो सभी को बताती है की उसे फ्लाइट के दौरान माया की झलक नजर आ रही थी, जो उसे बार-बार छोटी अनु के पास जाने के लिए कह रही थी। क्यूंकि उसे अनुपमा की बहुत जरूरत है।
