Anupama 18 january 2023, Full Episode: अनुपमा की खुशियों को लगेगी बा की बदुआ, कपाड़िया परिवार में होगी अंकुश के नाजायज बेटे की एंट्री

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 18, 2023, 01:25 PM IST

Anupama 18 january 2023, Full Episode: अनुपमा का आज का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। बा एक बार फिर अनुपमा को दोषी ठहराएगी। बा की काली जुबान लगाएगी अनुपमा की खुशियों को नजर। वहीं, वनराज को काव्या और मोहित की बढ़ती नजदीकियों से होगी जलन।

Anupama 18 january 2023, Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। आज के एपिसोड की शुरुआत अनुपमा और लीला के साथ होगी। अनुपमा डिंपल से पूछना चाहती हैं कि पारितोष के साथ क्या हुआ है। उससे पहले लीला अनुपमा लीला को कॉल करती है। बा अनपुमा को कॉल करके कहती हैं तुम्हारी वजह से हमारे परिवार के साथ कुछ भी नहीं हो रहा है। तुम मां होकर अपनी बेटे की मदद नहीं करना चाहती हो। अनुपमा कहती हैं मैं मां हूं इसीलिए उसकी मदद नहीं कर रही हूं। अगर आपको करना है तो कर सकती हैं। अनुपमा बा की बातों को अनुसना करके जाने लगती हैं। डिंपल अनुपमा को अपने लिए खड़ा होते देख काफी खुश होती है। लीला लगातार अनुपमा को बदुआ देते हुए कहती हैं कि अगर हम खुश नहीं है तो तुम्हारा परिवार भी खुश नहीं रहेगा। वनराज लीला से कहता है कि आपने अनुपमा को खरी- खोटी क्यों सुनाया, जब आप जानते हैं कि उसने हमारे परिवार के लिए कितना कुछ किया है।

anupama (31)

anupama (credit pic: social media)

लीला कहती हैं कि मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। अनुपमा को मुश्किल के समय में पारितोष की मदद करनी चाहिए थी। अनुपमा अनुज और अनु के लिए भगवान से प्रार्थना करती है। अनुज और अनुपमा छोटी अनु के फ्यूचर के बारे में बात करते हैं।

End of Feed