Anupama Leap: बूढ़ी अनुपमा को देखकर बढ़ा फैंस का बीपी, फिर से शाह परिवार का रोना-धोना देख टीवी तोड़ने का करने लगेगा मन

Anupama Leap Promo Fans Reaction: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में 15 साल का लीप आ गया है जिसका प्रोमो मेकर्स ने दर्शकों संग शेयर कर दिया है। ऐसे में यह प्रोमो देख फैंस और दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन देते हुए मेकर्स को खूब झाड़ा है।

Anupama Leap Promo Fans Reaction: टीवी दुनिया के टॉप सीरियल में से एक अनुपमा इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में मेकर्स ने सीरियल की लीप की घोषणा करते हुए प्रोमो शेयर किया है। लीप का प्रोमो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया है। इस बार रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का लुक भी मेकर्स ने बदल दिया है। साथ ही जनरेशन लीप के कारण सभी शाह हाउस के बच्चे बड़े हो गए हैं हालांकि यह देख दर्शक खुश नहीं है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए प्रोमो देखने के बाद दर्शकों के क्या रिएक्शन है।

Anupama Leap Promo Fans Reaction

अनुपमा (Anupama) में 15 साल वाले लीप प्रोमो में अनुपमा बूढ़ी हो गई और और 'अनु की रसोई' चलाकर सभी का पेट भर रही है। वहीं टीवी एक्टर शिवम खजूरिया की एंट्री होती है जो अनुपमा को अपना बिजनेस पार्टनर बताता है, वहीं दूसरी तरफ आध्या के रूप में अलिशा परवीन दिखाई दी। अलिशा फिर एक बार अनुपमा से अलग हो गई है और एक गुमनाम जिंदगी जी रही है। प्रोमो से अनुज, बा किंजल जैसे किरदारों को नहीं दिखाया गया। लीप के प्रोमो को देखने के बाद लोगों का रिएक्शन सामने आ गया है।

End of Feed