Anupama latest Episode: रूपाली गांगुली ( Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना ( Gaurav Khanna) फेम शो अनुपमा (Anupama) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है कहानी के मेकर्स रोज़ाना शो में नए ट्विस्ट और टर्न लेकर आ रहे हैं।आगे आने वाले एपिसोड में जमकर हंगामा होने वाला है। लास्ट एपिसोड में दिखाया गया कि अनुपमा गुरु मां ,अनुज और बा के बीच असमंजस में फंस जाती है, तो वहीं आज के एपिसोड में अनुपमा बहुत बड़ा फैसला लेने वाली है। पूरी कहानी जानने के लिए पढ़े टाइम्स नाउ नवभारत की ये ख़ास रिपोर्ट।
शो की शुरुआत अनुपमा और बा की बातचीत से होती है, बा अनुपमा से कहती है कि कल डिम्पी और समर की शादी के बाद पहली पूजा है और तुझे आना होगा तू ही डिम्पी को संभाल सकती है।बा कहती है कि सुबह 9 बजे घर आ जाना, तभी अनुपमा बा को बताती है कि मैं पूजा के लिए नहीं आ सकती क्योंकि कल गुरुकुल में प्रेस मीटिंग है मुझे वहाँ जरूर जाना होगा। बा अनुपमा को ताने देते हुए कहती है कि तू मालती देवी की उत्तराधिकारी बन उसकी नौकर मत बन ।
शाह हाउस में तांडव करेगी डिम्पी
शादी के बाद डिम्पी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। डिम्पी पहले ही दिन किंजल, बा और काव्या से लड़ाई करेगी। डिम्पी की ऐसी हरकत देखकर बा को चिंता होने लगती है और अनुपमा से कहती है कि तू ही इस डिम्पी को सम्भाल सकती है यह हमारे बस में नहीं आएगी ।
गुरुकुल में पहुँची अनुपमा
अनुपमा अगले दिन प्रेस मीटिंग के लिए गुरुकुल पहुँच जाती है जहां सभी मीडिया वाले अनुपमा का जमकर स्वागत करते हैं और उस पर सवालों की बौछार कर देते हैं। मीडिया वाले अनुपमा से पूछते हैं कि आपको गुरु मां की उत्तराधिकारी बनकर कैसा लग रहा है आपका भविष्य में क्या प्लान है ? अनुपमा मालती देवी को दण्डवत प्रणाम करती है और कहेगी कि, "मुझे उत्तराधिकारी बनकर वैसा ही लग रहा है जैसा पहली बार मां बनने पर लगा था", अनुपमा का जवाब सुनकर गुरु मां हैरान हो जाती है और खुश होती है।
अनारकली बनेगी अनुपमा
एंटरटेनमेंट का डोज अभी यहीं खत्म नहीं होगा आगे शो में दिखाया जाएगा कि अनुपमा अनारकली बनकर 'प्यार किया तो डरना क्या' गाने पर डांस करेगी हैरानी तो तब होगी जब अनुज भी गुरुकुल पहुँच जाएगा और अनुपमा को डान्स करते हुए देखेगा। अनुज को गुरुकुल में देखकर गुरु मां चौंक जाएगी।
