Anupama 13 July 2023 Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि छोटी अनु की तबियत बिगड़ने के कारण वो मम्मी की जिद लगाए रखती है और घर में भागते-भागते खुद को चोटिल कर लेती है। वहीं दूसरी तरफ एयरपोर्ट पहुंच कर अनुज अनुपमा से कहता है की मैं तुम्हे रोकना नहीं चाहता, लेकिन छोटी अनु की हालत बेहद खराब है और उसे चोट भी लगी है।
Anupama 13 July 2023 Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा में आज दिखाया जाएगा अनुज अनुपमा को फोन करता है, लेकिन पीछे से छोटी अनु अनुपमा को कहती है की उसे उसकी जरूरत है। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा प्लेन में छोटी अनु की चिंता में बैठ जाती है।
अनुज करेगा अनुपमा को आखरी बार फ़ोन
सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा की अनुज अनुपमा को फोन कर के कहेगा की 'मैं जानता हूं की तुम एयरपोर्ट पर हो। मैं तुम्हे बताना चाहता हूं की आई लव यू। मैं तुम्हे मिस करूंगा, अपना ध्यान रखना और अपना हर सपने को पूरा करना। इसी दौरान छोटी अनु पीछे से चिलाकर बोलेगी की मम्मी मुझे आपकी जरुरत है। जैसे यह बात अनुपमा सुनती है एयरपोर्ट की अनाउंसमेंट होने लगती है और गुरु मां अनुपमा को ले जाती है।
अनुपमा होगी परेशान
रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल में 'अनुपमा' (Anupama) आगे दिखाया जाएगा की शाह परिवार में सभी अनुपमा की फ्लाइट उड़ने का वेट कर रहे होंगे। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा के कान में छोटी अनु की आवाज गूंज रही होती है। वो अनुज और छोटी अनु को सोचते-सोचते प्लेन में बैठ जाती है। इसी के साथ आगे दिखाया जाता है की अनुपमा का प्लेन अमेरिका के लिए रवाना हो जाता है। हालांकि सीरियल के प्रोमो में दिखाया गया है की अनुपमा अमेरिका नहीं जाती, जिसकी वजह गुरु मां उसे जोरदार तमाचा जड़ती है और बदला लेने की धमकी देती है।
