Anupama 12 July 2023 Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि छोटी अनु की हालत बिगड़ती जा रही है, ऐसे में सभी घरवाले अनुज को अनुपमा को बुलाने के लिए कहते हैं। लेकिन अनुज ऐसा करने से मना कर देता है, वहीं दूसरी तरफ अनुपमा के जाने से पहले पूरा शाह परिवार उससे मिलने आता है।
छोटी अनु को लगेगा झटका
सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा की छोटी अनु की हालत बिगड़ रही होती है। जिसे ना ही डॉक्टर और अनुज संभाल पा रहे होती हैं। ऐसे में छोटी अनु बार-बार मम्मी यानी अनुपमा से मिलने के लिए रट लागए रखती है। इसी दौरान छोटी अनु पूरे घर में अनुपमा को ढूढ़ने लगती है, लेकिन तभी उसका पैर कारपेट से फिसल जाता है और वो गिर जाती है। दूसरी ओर अनुपमा को छोटी अनु की टेंशन होने लगती है।
अनुपमा जाएगी एयरपोर्ट
सीरियल 'अनुपमा' में आगे दिखाया जाएगा की अनुपमा एयरपोर्ट में जाने के लिए तैयार होती है। वनराज और परितोष उसे छोड़ने एयरपोर्ट जा रहे होती हैं तभी अनुज का फोन आता है, लेकिन कुछ आवाज सुनाई नहीं दे रही होती है। वनराज बार-बार अनुपमा को फोन काट ने के लिए कहता है। अनुपमा एयरपोर्ट पहुंचती है, तभी वहां गुरु मां और नकुल आ जाते हैं।
अनुपमा नहीं जाएगी अमेरिका
रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल 'अनुपमा' के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिलेगा की अनुपमा अनुज से बात करती है और छोटी अनु के बारे में पूछती है। अनुज उसे कहता है की मैं तुम्हे रोकना नहीं चाहता, लेकिन छोटी अनु की हालत बेहद खराब है और उसे चोट भी लगी है। इस बात को सुन अनुपमा हैरत में पड़ जाती है।
