टीवी मसाला

Anupama 10 July Spoiler: अमेरिका की उड़ान भरने में बचे हैं 12 घंटे, सबको रोता छोड़ क्या अनुपमा देगी अपने सपनों का साथ!!

Anupama 10 July Spoiler: शो लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा सब कुछ छोड़कर अमेरिका जाने की तैयारी करती है और गुरुकुल जाकर गुरु मां के साथ रहती है। इन सब के बीच शाह हाउस और कपाड़िया हाउस में जमकर हंगामा होता है। पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये रिपोर्ट

Image

Anupama 10 July Spoiler

Anupama 10 July Spoiler: रूपाली गांगुली ( Rupali Ganguly) फेम शो अनुपमा ( Anupama) के लेटेस्ट ट्रैक में खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। अनुपमा के फैंस को कहानी के ये नए मोड़ बेहद पसंद आ रहे हैं। बीते एपिसोड की बात करें तो माया की मौत के बाद छोटी अनु सदमे में चली जाती है और बार-बार मां को पुकारती है। इन सब परेशानियों के बीच अनुज फैसला करता है कि वह अनुपमा के सपनों के रास्ते में नहीं आएगा और न ही छोटी को आने देगा। शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा सब कुछ छोड़कर अमेरिका जाने की तैयारी करती है और गुरुकुल जाकर गुरु मां के साथ रहती है। इन सब के बीच शाह हाउस और कपाड़िया हाउस में जमकर हंगामा होता है। पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये रिपोर्ट

छोटी को संभालना हुआ मुश्किल

शो की शुरुआत में दिखाया जाता है कि माया की मौत के बाद छोटी अनु की हालत लगातार खराब होती जा रही है। वह सोते जागते बस अपनी मां को याद कर रही है। छोटी को इस हालत में देख कपाड़िया हाउस में मातम पसरा हुआ है और हर कोई उसे समझाने की कोशिश में लगा हुआ है। छोटी की ऐसी हालत देख अनुज टूट जाता है और रोने लगता है तभी अंकुश उसे समझाने की कोशिश करता है और कहता है कि इसे मां की जरूरत है हमें अनुपमा को रोकना होगा। इतना सुनते ही अनुज गुस्से में आ जाता है और कहता है कि नहीं मैं अनुपमा को नहीं रोकुगा मैं उसके सपनों के बीच नहीं आऊगा।

गुरुकुल गई अनुपमा

रूपाली गांगुली शो में आगे दिखाया जाएगा कि अनुपमा को गुरु मां का मैसेज आता है और वह अनुपमा को गुरुकुल बुलाती है। अनुपमा जैसे ही गुरुकुल के लिए निकलती है उसके कानों में छोटी की आवाज सुनाई देती है जो उसे बुला रही होती है। अनुपमा अपनी आँखे नम कर घर से निकल जाती है। गुरु मां अनुपमा से अमेरिका जाने के बारे में पूछती है और उसे सारा दिन गुरुकुल में रहने के लिए कहती है।

डिम्पी करेगी तमाशा

उधर शाह हाउस में समर अपनी डान्स क्लास के लिए शहर से दूर चला जाता है। वनराज डिम्पी से सवाल करता है कि वह थोड़ी देर और नहीं रुक सकता था। तभी डिम्पी वनराज का मुँह बंद करते हुए जवाब देती है कि उसका जाना ज़रूरी था वह चला गया तो कोई आफत नहीं आई । इन सब के बीच बा भी डिम्पी को खरी खोटी सुनाने लगती है।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article