टीवी मसाला

ANUPAMA 7 july spoiler : माया की मौत का छोटी को लगा सदमा, बरखा की चाल में फंसकर अनुपमा घोट देगी अपने सपनो का गला

ANUPAMA 7 july spoiler : रूपाली गांगुली ( Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना ( Gaurav Khanna) फेम शो अनुपमा में आज के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों को एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिलने वाला है। बरखा अनुज-अनुपमा को दूर करने के लिए नया जाल बिछा रही है और छोटी माया को बुलाने की ज़िद्द करती है। पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये खास रिपोर्ट ।

Image

Anupama 07 July spoiler

ANUPAMA 7 july spoiler : रूपाली गांगुली ( Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना ( Gaurav Khanna) फेम अनुपमा इन दिनों अपने लेटेस्ट ट्रैक से दर्शकों के बीच छाया हुआ है। शो की कहानी फैंस को जोड़े हुए हैं। अनुपमा के फैंस की डिमांड पर मेकर्स ने शो से माया का किरदार बंद कर दिया है।आज के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों को एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिलने वाला है। कहानी के लेटेस्ट ट्रैक में माया की मौत हो जाती है। माया की मौत से कपाड़िया हाउस में मातम पसरा हुआ है तो दूसरी और बरखा अनुज-अनुपमा को दूर करने के लिए नया जाल बिछा रही है।पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये खास रिपोर्ट ।

छोटी को लगा सदमा

शो की शुरुआत में दिखाया जाएगा अपनी मां की मौत से छोटी अनु सहम जाती है। वह खुद को कमरे में बंद कर लेती है और पूरे कमरे में माया की तस्वीरें चिपका देती है।छोटी को ऐसा करते देख पूरा परिवार डर जाता है और उसके पास जाकर समझाने की कोशिश करता है। छोटी को समझाते हुए अनुज उस पर चिल्लाने लगता है कि तुम्हारी मां अब कभी नहीं आएगी।ये सब देख अनुपमा रोने लगती है ।

बरखा को पता चलेगा माया की मौत का सच

आगे दिखाया जाएगा कि अनुज और अनुपमा सबसे छिपकर बातें करते हैं। अनुपमा अनुज से कहती है कि मैं माया की मौत की ज़िम्मेदार हूँ मुझे सबको सच बता देना चाहिए।तभी अनुज कहता है कि नहीं तुम किसी को सच नहीं बता सकती तुम्हारी कोई गलती नहीं है सबको बताने से तुम और ज़्यादा गिल्ट में चली जाओगी मैं अपनी अनु को गिल्ट में नहीं देख सकता।बरखा इन दोनों की बातें छिपकर सुन लेती है और सबको सच बताने का फैसला करती है। आगे शो में दिखाया जाएगा कि बरखा सबके सामने अनुज से कहती है कि अनुपमा माया की मौत का जिम्मेदार खुद को क्यों बता रही है इसके पीछे क्या सच है।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article