टीवी मसाला

Anupama 02 August Spoiler: सच जानकर वनराज को लगा झटका, पाखी लेगी अधिक से थप्पड़ का बदला

Anupama 02 August Spoiler: आज रात शो में यह धमाका डबल होगा जब वनराज को असलियत पता चलेगा और वह अपना आपा खो देगा। पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये खास रिपोर्ट

Image

Anupama 02 August Spoiler

Anupama 02 August Spoiler: रूपाली गांगुली ( Rupali Ganguly) शो अनुपमा में इन दिनों एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज मिल रहा है शो की कहानी फैंस को टकटकी लगाए रहने पर मजबूर कर रही है। अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो शो काव्या ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर अनुपमा के सामने बहुत बड़ा खुलासा किया है जिसे सुनकर अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक गई है। वहीं आज रात शो में यह धमाका डबल होगा जब वनराज को असलियत पता चलेगा और वह अपना आपा खो देगा। पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये खास रिपोर्ट

वनराज को लगा बहुत बड़ा झटका

शो में दिखाया गया था कि वनराज चुपके से अनुपमा और काव्या की बातें सुन लेता है। काव्या के मुंह से सच सुनकर वनराज को झटका लगता है और वह भागकर गाड़ी में चला जाता है। वनराज गाड़ी में बैठकर जोर से रोता है और चिल्लाने लगता है तभी वहां अनुपमा आ जाती है। अनुपमा वनराज को संभालती है और उसे समझाने की कोशिश करती है लेकिन वनराज अनुपमा की एक नहीं सुनता और काव्या के लिए अपने मन में गुस्सा पाल लेता है। उधर घर में सभी लोग आने वाले बच्चे की बात करते हैं जिसे सुनकर वनराज का खून खोल जाता है। वह न चाहते हुए भी चुप रहता है और शांत खड़ा होकर सबकी बातें सुनता है।

पाखी लेगी बदला

गौरव खन्ना स्टार शो में आगे धमाका होगा जब पाखी अधिक से बदला लेने के लिए प्लान करेगी। बीते एपिसोड में दिखाया गया था की अधिक पाखी को थप्पड़ मार देता है अब पाखी बदले की आग में अधिक का पर्दाफाश करेगी। वह अपने आप से कहती है कि अब मैं चुप नहीं बैठने वाली मैं अधिक का सच सबके सामने लेकर आऊँगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article