टीवी मसाला

Ankita Lokhande ने की अस्पताल में भर्ती पति के जल्द ठीक होने की कामना, बोलीं- हर तूफान में हम साथ रहेंगे...

Ankita Lokhande Wish Speedy Recovery For Husband Vicky Jain: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन का एक्सीडेंट हो गया है। विक्की जैन अस्पताल में भर्ती हैं और उनके हाथ में 45 टांके आए हैं। वहीं अब अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन को लेकर पोस्ट साझा की है।

Image

फोटो क्रेडिट- अंकिता लोखंडे इंस्टाग्राम

Ankita Lokhande Wish Speedy Recovery For Husband Vicky Jain: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन टीवी की चहेती बहूरानी अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। विक्की जैन का एक्सीडेंट हो गया था, और हादसे में उनके हाथ में कांच घुस गए। ऐसे में विक्की जैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें हाथ में 45 टांके आए। बीते दिन समर्थ जुरेल ने विक्की जैन का हेल्थ अपडेट भी सोशल मीडिया पर साझा किया। वहीं अब अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने पति विक्की जैन के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने अपने 'हमसफर' के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की।

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने विक्की जैन के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने विक्की जैन पर प्यार लुटाते हुए लिखा, "मेरे हमसफर। हमेशा तुमने मेरा हाथ थामा, मुझे सुरक्षित महसूस कराया, मुझे याद दिलाया कि भले ही पल कितने भी भारी हो जाएं, प्यार उन्हें हल्का कर सकता है। गंभीर स्थिति में भी तुमने फीने होने का रास्ता निकाला और मुझे शांत कराया। मुझे महसूस कराया कि घर क्या होता है। जल्दी ठीक हो जाओ मेरे प्यारे विक्की। हम हर तूफान में साथ रहेंगे, हर लड़ाई साथ लड़ेंगे। जिंदगी के हर पड़ाव में साथ रहेंगे, जैसा हमने वादा किया है।"

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने विक्की जैन के लिए आगे लिखा, "आप मेरी ताकत हो, मेरी राहत हो, मेरा सबकुछ हो। और यही चीज मैं भी आपके लिए हूं। आपको मेरा ढेर सारा प्यार और मेरी कामनाएं जो आपको जल्दी ठीक कर दें विक्की। हम साथ रहेंगे हमेशा।" बता दें कि अंकिता लोखंडे के अलावा फैंस ने भी उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ की।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article