टीवी मसाला

'मेरा दिमाग सही है, तुम्हें जरूरत है...'- अंकिता लोखंडे की इस बात पर चिढ़ गए विक्की जैन, सरेआम हुई गहमा-गहमी

Ankita Lokhande-Vicky Jain Fights Over Couple Counselling: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अपने रिश्ते के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में दोनों की कपल काउंसलिंग के नाम पर गहमा-गहमी हो गई और उन्होंने एक-दूजे को सबके सामने ताना मारना भी शुरू कर दिया।

Image

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन में हुई बहस

Ankita Lokhande-Vicky Jain Fights Over Couple Counselling: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अपने रिश्ते की वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। पहले जहां दोनों 'बिग बॉस 17' में साथ नजर आए तो वहीं अब उन्हें 'लाफ्टर शेफ 2' में साथ देखा जा रहा है। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को शो में अक्सर एक-दूजे से नाराज होते या फिर झगड़ते देखा जाता है। हैरत की बात तो यह है कि वे दोनों अपने व्लॉग में भी झगड़ा करते नजर आए। दोनों हाल ही में 'लाफ्टर सेफ 2' की शूटिंग के लिए इंदौर पहुंचे, जहां अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की मुलाकात अपनी कजन से हुई। अंकिता ने इन सबके बीच कपल काउंसलिंग की बात छेड़ दी, जिससे विक्की जैन बुरी तरह चिढ़ गए।

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को इंदौर में 'छप्पन' के पास उनकी कजन मिलीं, जो कि एक काउंसलर हैं। इसपर अंकिता लोखंडे ने कहा कि बेबी हमें एक काउंसलर मिल गईं, नीति दी हमारी काउंसलिंग करेंगी। अंकिता लोखंडे की इस बात पर विक्की जैन चिढ़ गए और उन्होंने छूटते ही कहा, "हमें नहीं सिर्फ तुम्हें जरूरत है काउंसलिंग की।" विक्की जैन की बात पर अंकिता लोखंडे भी भड़क गईं और उन्होंने पति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "यही परेशानी है विक्की की, ये सोचता है कि ये परफेक्ट है, लेकिन ऐसा नहीं है विक्की।" अंकिता लोखंडे का जवाब देने से विक्की जैन भी पीछे नहीं हटे।

विक्की जैन ने अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "मैं खुद को परफेक्ट नहीं मानता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि मेरा दिमाग सही है।" वहीं अंकिता लोखंडे ने उनपर भड़कते हुए कहा, "मेरा तेरे से ज्यादा सही है, मुझे लगता है ऐसा, क्योंकि मैं तुझे झेल पा रही हूं।" वहीं जैसे ही विक्की जैन ने कहा कि मुझे काउंसलिंग की जरूरत नहीं है तो अंकिता लोखंडे बोल पड़ीं, "झगड़ा हो जाएगा, रहने देते हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article