टीवी मसाला

बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं Ankita Lokhande-Vicky Jain? अभिनेत्री ने बातों-बातों में कर दिया खुलासा

Ankita Lokhande-Vicky baby planning: टीवी शो 'लाफ्टर शेफ्स' का नया प्रोमो सामने आया है। नए प्रोमो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन केक बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें अंकिता भविष्य में बच्चे पैदा करने की योजनाओं पर चर्चा कर रही हैं। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।

Image

Ankita Lokhande-Vicky baby planning

Ankita Lokhande-Vicky baby planning: अंकिता लोखंडे टीवी की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन के माध्यम से की थी, जब उन्होंने ज़ी टीवी के पवित्र रिश्ता में 'अर्चना' की मुख्य भूमिका निभाई थी। बाद में डिवा मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी, बागी 3, स्वतंत्र वीर सावरकर और कई अन्य फिल्मों का हिस्सा रही हैं। निजी जीवन की बात करें तो अंकिता ने अपने जीवन के प्यार विक्की जैन से शादी की है और दोनों ने अपनी शानदार केमिस्ट्री से अपने प्रशंसकों को हमेशा खुश किया है। जहां पहले इस जोड़े ने बिग बॉस 17 में भाग लिया था वहीं अब यह कपल नया टीवी शो "लाफ्टर शेफ़्स"में नजर आ रहे हैं। अब शो का नया प्रोमो सामने आया जिसमें देखा जा सकता है कि विक्की और अंकिता बच्चे की प्लानिंग की बात करते हुए नजर आते हैं। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।

शो के नए प्रोमो में बिग बॉस 17 की जोड़ी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन केक बनाते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो में अंकिता अपने भविष्य के बच्चे की योजना के बारे में बात करती हुई नजर आती है। जब होस्ट भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह सोखी उनके केक का निरीक्षण करते हैं, तो वे अंकिता से सजावट के बारे में पूछते हैं। वह बताती हैं कि केक पर बनी आकृतियाँ विक्की, उनके होने वाले बच्चे और खुद को दर्शाती हैं।

हाल ही में ईटाइम्स टीवी के साथ एक विशेष बातचीत में, अंकिता ने शो करने के अनुभव पर कहा, "हम शो में बहुत अच्छा समय बिता रहे हैं। यह हमारा दूसरा सप्ताह है। बहुत अच्छा अनुभव है, मज़ा आ रहा है। मुझे लगता है कि शो छोड़ने से पहले हम बहुत सारे व्यंजन बनाना सीख लेंगे। हम बहुत खुश हैं। हमारे हाथों में स्वाद है। मेरी माँ हमेशा कहती थी कि जब भी आप कुछ पकाते हैं तो उसका स्वाद होता है। आज पता चल रहा है वो है।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article