अंकिता लोखंडे पर परिवार बना रहा है बच्चा करने का प्रेशर, प्रेग्नेंसी रुमर्स पर कहा 'बातचीत चल रही है...'

Ankita Lokhande on Pregnancy Rumours: कई महीनों से खबरें उड़ रही है कि अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंट हैं। लाफ्टर शेफ 2 के स्टेज पर अंकिता ने खुद कहा था कि वो मां बनने वाली है। अब खुद अंकिता ने अपनी प्रेग्नेंसी खबरें पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि उनपर परिवार का प्रेशर भी है।

Ankita Lokhande on Pregnancy Rumours: टीवी दुनिया की जानी मानी हसीना अंकिता लोखंडे अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेयर सुर्खियों में रहती है। एक्ट्रेस इस समय 'लाफ्टर शेफ 2' में नजर आ रही है। पिछले महीने एक एपिसोड के दौरान अंकिता ने कुछ ऐसा कह दिया था जिसे सुन सब चौंक गए। शो पर अंकिता ने ने खुद कहा था कि मैं प्रेग्नेंट हूं। ये सुनकर सभी हैरान रह गए थे। कृष्णा के पूछने पर एक्ट्रेस गाना गाने लगी थीं कि आज हमारे घर आ रहा है लल्ला।' बस फिर तभी से एक्ट्रेस के प्रेग्नेंसी रुमर्स उड़ रहे हैं जिसपर अब अंकिता का क्या कहना है जानिए इस रिपोर्ट में।

Ankita Lokhande on Pregnancy Rumours

वलॉग में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और उनके पति विक्की जैन (Vicky Jain) कहते हैं कि 'खबरें तो काफी समय से चल रही है की प्रेग्नेंट कब होगी। सवाल होना भी चाहिए। पूरा परिवार ही लगा हुआ है। बातचीत चल रही है और मैं सवालों से थक गया हूं।' इस बयान से साफ हो गया है कि अंकिता अभी मां बनने नहीं वाली। लाफ्टर शेफ 2 में अंकिता की कही बात झूठी थी। साल 2021 में अंकिता और विक्की जैन ने धूम धाम से शादी की थी। विक्की की मां ने कई बार शो में पोते की खवाइश की है।

End of Feed