टीवी मसाला

Ankita Lokhande के साथ दोस्त ने की ऐसी हरकत की गुस्से से लाल-पीली हुई एक्ट्रेस, पति विक्की जैन भी देखते रहे मुंह

Ankita Lokhande loses her cool on Vicky's friend: बिग बॉस 17 फेम अभिनेत्री अंकिता लोखंडे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें विक्की, संदीप और अंकिता पेपरजी को पोज दे रहे थे एक्ट्रेस के दोस्त ने कुछ ऐसा किया जिससे अंकिता लोखंडे गुस्से में लाल-पीली हो गईं। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

Image

Ankita Lokhande angry

Ankita Lokhande loses her cool on Vicky friend: बिग बॉस 17 फेम अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। बिग बॉस के दौरान भी इनकी नोंक-झोंक और लड़ाई उनकी फैंस को पसंद नहीं आती थी। इस समय यह शेफ में नजर आ रहा है। अब इन सबके बीच कल हमने देखा की विक्की जैन का जन्मदिन था और इस मौके पर बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट ने पत्नी अंकिता लोखंडे के साथ अपने दोस्तों के लिए एक पार्टी रखी। इस दौरान जब विक्की, संदीप और अंकिता पेपरजी को पोज दे रहे थे एक्ट्रेस के दोस्त ने कुछ ऐसा किया जिससे अंकिता लोखंडे गुस्से में लाल-पीली हो गईं। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

बता दें कि अंकिता लोखंडे ने अपनी पति विक्की जैन के जन्मदिन पार्टी के लिए शिमरी ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था। जब वह पार्टी के बाद बाहर निकलें तो विक्की जैन, अंकिता और उनके दोस्त संदीप ने पेपराजी ले लिए पोज दिया। तभी मस्ती करते हुए संदीप ने अंकिता की ड्रेस में लगी हुई कैप नीचे कर देता है जिससे अभिनेत्री उन्हने गुस्से में घूरती हैं फिर विक्की को देखती हैं। विक्की जैन इस पल पर हंस रहे होते हैं जिससे अभिनेत्री और गुस्से में लाल-पीली हो जाती हैं।

विक्की के जन्मदिन पर अंकिता ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने पति विक्की पर प्यार बरसाया था। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "आज मेरे 'वन एंड ओनली' का जन्मदिन है! तुम पहले से ही वो सब कुछ हो जो मैं चाहती थी, लेकिन उससे भी बढ़कर, तुम वो हो जिसे मैं अपना घर और अपनी सेफ जगह कहती हूँ।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article