टीवी मसाला

Ankita Lokhande से शादी नहीं करना चाहते थे Vicky Jain, एक्ट्रेस ने महीनों बाद बताई वजह

Ankita on Marry With Vicky Jain: हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के शो पर अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ शिरकत की। इस शो पर अंकिता ने कई खुलासे किए। अंकिता लोखंडे ने बताया कि विक्की जैन उनसे शादी नहीं करना चाहते थे।

Image

Ankita Lokhande-Vicky Jain

Ankita on Marry With Vicky Jain: अकिता लोखंडे और विक्की जैन (Vicky Jain) टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में से एक हैं। कुछ दिनों पहले तक दोनों बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' का हिस्सा बने हुए थे। कई लोगों को लग रहा था कि अंकिता लोखंडे इस सीजन की विनर साबित होंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 'बिग बॉस 17' के विनर मुन्नवर फारुकी रहे थे। हैरानी की बात यह है कि 'बिग बॉस 17' में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के रिश्ते का काफी मजाक बना। दोनों की शो में लड़ाइयां होते हुए देखने के बाद कई लोगों को लगता था कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन 'बिग बॉस' के घर बाहर निकलने के बाद अलग हो सकते हैं। हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के शो पर अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhade) ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि विक्की जैन उनसे शादी नहीं करना चाहते थे।

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के शो पर अंकिता लोखंडे पति विक्की जैन संग (Vicky Jain) नजर आई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं शादी तो करना चाहती थीं लेकिन विक्की मुझसे दर गया था और वहां से चला गया था। हम दोनों का लाइफस्टाइल काफी अलग था इसलिए विक्की उस समय मुझसे शादी नहीं कर सकते थे। वो बिलासपुर में रहते थे और मैं यहां रहती थी। विक्की जैन को लगता था कि वो बिलासपुर की ही किसी लड़की से शादी करेंगे।'

बता दें अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhade) और विक्की जैन ने साल 2021 में एक-दूसरे संग सात फेरे लेकर शादी रचाई। दोनों की शादी को तीन साल हो गए हैं। फिलहाल दोनों अपनी जिंदगी में खुश हैं और शादीशुदा लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article