Ankita Lokhande ने नावेद संग कोजी डांस कर खुद खड़ी की मुसीबत, लोगों ने कहा 'विक्की करे तो गलत खुद करे तो सही'

Ankita Lokhande Trolled: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के बाद अंकिता लोखंडे के घर की हाउस पार्टी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा गया की एक्ट्रेस नावेद सोल संग कोजी डांस कर रही है, जिसके बाद उनको लोगों ने खूब ट्रोल किया है।

Ankita Lokhande Trolled: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंड इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रह रही हैं। हाल ही में उन्हें बिग बॉस 17 के घर में अपने पति विक्की जैन संग देखा गया। दोनों के बीच चल रहे कलेश से सभी लोग काफी परेशान रहे किसी का मानना था की विक्की सही हैं तो कईओं का मानना था की अंकिता सही हैं। अब ऐसे में घर बाहर आकर अंकिता ने हाउस पार्टी रखी जिसकी एक वीडियो खूब वायरल हो रही है जिसमें एक्ट्रेस नावेद संग एक कोजी डांस करते हुए नजर आ रही हैं। ऐसे में अब लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं, जानिए पूरा मामला इस खास रिपोर्ट में।

Bigg Boss 17: Ankita Lokhande Trolled

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के एक्स कंटेस्टेंट नावेद सोल (Naved Sole) ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें अंकिता लोखंडे उनके साथ नजर आ रही हैं। दोनों के दूजे संग बेहद पास आकर डांस कर रहे हैं और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को काफी ज्यादा अलग मूड में देखा गया। सिर्फ यही नहीं ऐसे में इस वीडियो को देख लोगो ने जमकर कमेंट कर एक्ट्रेस को ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा कि खुद ये सब करे लेकिन जब पति कुछ करे भी ना तब भी चिल्लाती है। वहीं दूसरा यूजर लिखता है ये हरकत विकी ने की थी तो इन्सेक्युरित्य चरम पर थी। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

End of Feed