Bigg Boss 17: कलर्स टीवी के फेमस शो बिग बॉस 17 दिन भर दिन मजेदार और मसालेदार होता जा रहा है। कंटेस्टेंट के बीच में हो रही तू-तू मैं मैं को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस बार सीजन में अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ घर में आई हैं। दोनों को दर्शकों से खूब प्यार और सपोर्ट मिल रहा है। जैसा की हम सभी जानते हैं की अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। ऐसे में एक्ट्रेस को कई बार उनके बारे में बात करते हुए पाया गया, लेकिन पिछले एपिसोड में उन्होंने सुशांत से जुडी एक नई बात बताई।
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के घर में बात करते हुए अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अभिषेक कुमार को बताती हैं की सुशांत बहुत मेहनती थे। जिसपर अभिषेक उनसे कहते हैं की मैंने फैसला किया था की इस बारे में बात नहीं करूंगा। लेकिन अंकिता कहती हैं की सुशांत के बारे में बात करना अच्छा ही लगता है, प्राउड फील होता है मेरी फैमिली है वो। ऐसे में इस बातचीत के दौरान अंकिता इमोशनल भी हो गई। ऐसे में ये वीडियो देख दर्शक भी काफी इमोशनल हुए और सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को याद करने लगे।
जानकारी के लिए बता दें की अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल पवित्र रिश्ता से की थी, जो हिट रहा। कई सालों तक डेट करने के बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए, जिसे देख फैंस को काफी बड़ा झटका मिला। लेकिन 14 जून साल 2020 को सुशांत ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली। इसी के साथ इस बार घर से नॉमिनेट होने के लिए अंकिता लोखंडे, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, समर्थ जुरेल, सनी तहलका, अनुरागडोभाल, अरुण, नवीद और मन्नारा चोपड़ा का नाम शामिल है।
