टीवी मसाला

Exclusive: शादी के 5 साल बाद फिर सात फेरे लेंगे Ankita Lokhande-Vicky Jain, कपल ने बताया वेडिंग प्लान

Ankita Lokhande-Vicky Jain will Remarry: छोटे परदे के फेमस कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन शादी के 5 साल बाद फिर एक बार सात फेरे लेंगे। इस बात का खुलासा करते हुए कपल ने टाइम्स नाउ नवभारत संग एक्सक्लूसिव बातचीत की। अंकिता और विक्की ने अपने वेडिंग प्लान भी बताए जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

Ankita Lokhande-Vicky Jain will Remarry

Ankita Lokhande-Vicky Jain will Remarry: टीवी दुनिया का फेमस कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अक्सर अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों के लड़ाई झगड़े नेशनल टेलीविजन पर जमकर होते हैं जिसे देख हर कोई अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाता। इन दिनों विक्की और अंकिता शो 'लाफ्टर शेफ 2' में नजर आ रहे हैं। इस बीच कपल ने टेली टॉक/जूम से एक्सक्लूसिव बातचीत की। वैलेंटाइन डे के मौके पर अंकिता और विक्की ने खुलासा किया कि वो शादी के 5 साल बाद फिर सात फेरे लेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए पूरी बातचीत।

जूम टीवी/टेली टॉक के स्पेशल वैलेंटाइन डे सेगमेंट में विक्की जैन (Vicky Jain) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) से एक्सक्लूसिव बातचीत हुई। इस दौरान विक्की जैन ने इच्छा जताई कि वो अंकिता संग फिर एक बार सात फेरे लेना चाहेंगे। विक्की वेडिंग प्लान बताते हुए कहा कि ''अंकिता हमेशा बोलती है, मुझे हमारी शादी के बचन फिर से लेने हैं, फिर से वो दिन चाहिए। वही स्टाइल चाहिए जिसमें लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी बात यह है कि भी जो खास लोग हैं वो हमारे साथ होना चाहिए। इतने सारे लोग मिलते जा रहे हैं, जिन्होंने उस समय हमारी शादी नहीं देखी। तो ये हमेशा बोलती है, और मैं भी यहीं सोचता हूं, 'कि एक बार ऐसा जरूर होगा कि हम ये करेंगे'।"

विक्की की बातों को सुनते ही एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे कहती हैं कि 5 साल बाद हम अपनी शादी दोबारा करेंगे। तंग खींचते हुए विक्की कहा कि अब हम सीधी पच्चीसवीं सालगिरह पर शादी करेंगे। दोनों के बीच खूब हंसी मजाक होता है। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों दूसरी बार शादी कैसे करेंगे। साल 2021 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने सात फेरे लिए थे। उस दौरान कपल ने ग्रैंड वेडिंग की थी जिसमें खूब पैसा बहाया गया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article