टीवी मसाला

Ankita Lokhande ने विदेशी धरती पर फिर रचाई शादी, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

Ankita Lokhande Vicky Jain Marry Again: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने विदेशी धरती पर फिर से शादी रचाई है। दोनों ने इस बार क्रिश्चन रीति-रिवाजों से शादी की, जिससे जुड़ा वीडियो भी अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जो खूब वायरल भी हो रहा है।

Image

ankita lokhande

Ankita Lokhande Vicky Jain Marry Again: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में बखूबी जगह बनाई है। इन दिनों अंकिता लोखंडे भले ही टीवी से दूर हैं, लेकिन वह सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। एक्ट्रेस खासतौर पर अपनी शादीशुदा जिंदगी के कारण ज्यादा चर्चा में रहती हैं। हैरानी की बात तो यह है कि अंकिता लोखंडे ने एक बार फिर से विक्की जैन के साथ शादी की है। इससे जुड़ा वीडियो भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के इस वीडियो में नजर आया कि विक्की जैन घुटने पर बैठकर उनके हाथ पर किस करते हैं और फूल देते हैं। वीडियो में अंकिता लोखंडे की खुशी देखने लायक रही। इसे साझा करते हुए अंकिता लोखंडे ने लिखा, "और हमने दोबारा शादी कर ली।" बता दें कि अंकिता और विक्की ने साल 2021 में 14 दिसंबर को शादी रचाई थी। उनकी शादी में परिवार और खास दोस्त शामिल हुए थे।

अंकिता लोखंडे के इस वीडियो को लेकर जहां कुछ लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया। एक यूजर ने अंकिता लोखंडे को ताना मारते हुए लिखा, "पहली बार की शादी अच्छी नहीं थी क्या?" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "बताओ अपनी ही बीवी से दूसरी शादी कर ली। घोर कलयुग आ गया है।" इससे इतर लोगों ने अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की तारीफ भी की, साथ ही उन्हें सबसे 'क्यूट कपल' का टैग दिया।

2018 में शुरू हुई थी अंकिता-विक्की की प्रेम कहानी

बता दें कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की मुलाकात 2011 में इंडिया-पाकिस्तान मैच के दौरान हुई थी। हालांकि दोनों की प्रेम कहानी काफी सालों बाद शुरू हुई। अंकिता ने 2018 में विक्की संग अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया था।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article