टीवी मसाला

'मैं थक चुकी हूं इस सवाल से'- प्रेग्नेंसी की खबरों पर अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी, घर में भी दिन-रात होती है बात

Ankita Lokhande And Vicky Jain Breaks Silence On Pregnancy Rumors: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने 'लाफ्टर शेफ 2' के एपिसोड में कहा था कि वह प्रेग्नेंट हैं। लेकिन अब उन्होंने इन बातों पर अपने व्लॉग में चुप्पी तोड़ी। एक्ट्रेस ने ये तक कह दिया कि वह इन सबसे थक चुकी हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- अंकिता लोखंडे इंस्टाग्राम (lokhandeankita)

Ankita Lokhande And Vicky Jain Breaks Silence On Pregnancy Rumors: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अंकिता लोखंडे इन दिनों पति विक्की जैन के साथ 'लाफ्टर शेफ 2' में नजर आ रही हैं। दोनों कुकिंग कॉम्पिटीशन का तो हिस्सा बनते ही हैं, साथ ही जमकर लोगों का मनोरंजन भी करते हैं। लेकिन बीते सप्ताह के एपिसोड में अंकिता लोखंडे ने कहा था कि वह प्रेग्नेंट हैं। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने इस बात से इंकार कर दिया था। इसके तुरंत बाद ही अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की प्रेग्नेंसी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं। लेकिन अब एक्ट्रेस ने इस बात पर खुद चुप्पी तोड़ी है।

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में प्रेग्नेंसी के सिलसिले में बात की। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने बताया कि उनके घर में भी प्रेग्नेंसी के बारे में चर्चा होती है। विक्की जैन ने इस बारे में कहा, "न्यूज तो काफी वक्त से चल रही है। प्रेग्नेंसी कब सवाल होना चाहिए। पूरा परिवार इसमें लगा हुआ है। चर्चा जारी है।" विक्की जैन के बाद अंकिता लोखंडे भी इस मामले पर बोलने से खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "बातचीत चल रही है। मैं इस सवाल से परेशान हो चुकी हूं।"

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें लगी हों। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब सही वक्त होगा, वे बेबी प्लानिंग करेंगे और इस बात की जानकारी खुद अपने फैंस के साथ साझा करेंगे। 'लाफ्टर शेफ्स 2' में अक्सर अंकिता लोखंडे से प्रेग्नेंसी के बारे में बात की जाती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article