Ankita Lokhande ने Nia Sharma संग किया ऐसा भद्दा डांस, वीडियो देख लोगों ने कहा 'बेशर्मी की हाइट'...

Ankita Lokhande-Nia Sharma Dance: सोशल मीडिया पर टीवी की दो हसीनाएं अंकिता लोखंडे और निया शर्मा का वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों एक्ट्रेस ने अपने भद्दे डांस को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। डांस देख लोगों ने एक्ट्रेसेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया है, यहां देखिए वायरल वीडियो।

Ankita Lokhande-Nia Sharma Dance: टीवी एक्ट्रेसेस अंकिता लोखंडे और निया शर्मा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। कल रात कलर्स टीवी के शो लाफ्टर शेफ ने दर्शकों से बिदाइ लेते हुए अपना लैस एपिसोड टेलिकास्ट किया। ऐसे में कल शो की पूरी स्टारकास्ट ने देर रात तक पार्टी की जिसकी तमाम तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही है। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक ऐसा डांस वीडियो आया जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। अंकिता लोखंडे और निया शर्मा नागिन पर ऐसे डांस करती हुईं नजर आई जिसे देख लोगों ने एक्ट्रेसेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Ankita Lokhande-Nia Sharma Dance

शो लाफ्टर शेफ (Laughter Chef) की रैप-अप पार्टी में अंकिता लोखंडे और निया शर्मा (Nia Sharma) समेत आने स्टारकास्ट ने जमकर पार्टी की थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में गाने नागिन पर अंकिता-निया बेहद ही बुरे तरीके से डांस कर रहे थे। लोगों ने वीडियो देखने के बाद अंकिता को नशे में धूत बताया। एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा कि 'ये क्या बेहूदा हरकरत है'...। आगे अन्य यूजर ने लिखा कि इन जैसों की वजह से युवा पर गलत असर पड़ रहा है। ट्रोलिंग यही खत्म नहीं हुई, कई यूजर ने अंकिता की शादी पर भी सवाल उठाए। आग की तरह वायरल हुए इस वीडियो ने लोगों के बीच गुस्सा पैदा कर दिया है।

End of Feed