टीवी मसाला

Ankita Lokhande-Vicky Jain के घर आई नन्ही मेहमान, परिवार में शामिल कर बने माता-पिता

Ankita Lokhande-Vicky Jain Become Parents of Cat: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और पति विक्की जैन के घर के नन्ही मेहमान आई है जो परिवार का सदस्य बन गया है। सिर्फ यही कपल नए माता-पिता बने है उस मेहमान के जानिए क्या है वो टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Ankita Lokhande-Vicky Jain Become Parents of Cat

Ankita Lokhande-Vicky Jain Become Parents of Cat: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक्ट्रेस के साथ-साथ उनके पति विक्की जैन भी टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा बन गए हैं। दोनों ही बिग बॉस के बाद कलर्स के शो लाफ्टर शेफ में नजर आ रहे हैं। दोनों की खट्टी-मिट्टी नोंक-झोंक दर्शकों को खूब पसंद आती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को सप्राइज़ दिया है जिसमें उनके घर एक नन्ही मेहमान का स्वागत हुआ है। दोनों ही अब इस नन्हे मेहमान के नए माता-पिता बन गए हैं।

पवित्र रिश्ता फ़ेम अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) ने मिलकर एक बिल्ली को गोद लिया है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर सभी को अपने परिवार के इस नए सदस्य के स्वागत की जानकारी दी है। कपल ने अपनी इस प्यारी सई मिली का नाम माउ लोखंडे जैन रखा है जो फैंस को काफी क्यूट लगा। वीडियो में अंकिता और विक्की बिल्ली को काफी प्यार कर रहे हैं जैसे एक नए पैदा बच्चे को किया जाता है। कैप्शन में कपल ने लिखा कि आप हमारे परिवार में सबसे नए सदस्य हैं, मम्मी और पापा पहले से ही आपसे बेहद प्यार करते हैं। हम नए माता-पिता को बधाई! हमारी जिंदगी आपकी प्यारी हरकतों की बदौलत हंसी से भरी रहे, माउ।

अंकिता लोखंडे शादी के 3 साल बीतने के बाद भी माँ नहीं बन पाई है ऐसे में उन्होंने बिल्ली गोद ली। बता दें यह कपल साथ में सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में नजर आ चुके हैं। पति-पत्नी ने नेशनल टेलविजन पर क्लेश कर अपना खूब मजाक बनवाया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article