Ankita Gupta Look from Maati Se Bandhi Dor: टीवी एक्टर अंकित गुप्ता की पॉपुलैरटी आसमान छू रही है, जिसका सबूत है उनके फैंस की तदाद। दिन भर दिन उनकी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबर आती रहती हैं। अब जल्द ही एक्टर छोटे परदे पर वापसी करने जा रहे हैं जिसके लिए फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं। एक्टर सीरियल माटी से बंधी डोर में नजर आएंगे, जो जल्द ही टेलिकास्ट होने जा रहा है। ऐसे में सीरियल के सेट से अंकित गुप्ता का लुक लीक हो गया है, जिसमें वह काफी ज्यादा डैशिंग लग रहे हैं। टाइम्स नो नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए एक्टर का वायरल लुक।
वायरल तस्वीर में देखने को मिला की टीवी एक्टर अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) बेहद दबंगई स्टाइल में लग रहे हैं। आंखों पर काला कलर का चश्मा और शर्ट के बट्टन खुले हैं, जिसे लग रहा है की इस बार एक्टर अलग किरदार में नजर आएंगे। एक फैन पेज ने दावा करते हुए बताया की यह उनके नए सीरियल माटी से बंधी डोर (Maati Se Bandhi Dor) का है। जिसमें वह की रणविजे उर्फ राणा का किरदार निभाएंगे। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है दर्शक खूब प्यार भी लूटा रहे हैं।
इसी के साथ एक्टर संग इस शो में मराठी एक्ट्रेस ऋतुजा बगवे भी नजर आएंगे, यह एक नई जोड़ी होने वाली है। जानकारी के लिए बात दें यह शो इमली को रिप्लेस करते हुए रात के 8:30 बजे स्टारप्लस पर टेलिकास्ट होगा। अब देखना दिलचस्प होगा की क्या सीरियल लोगों के दिलों में जगह बना पाएगा या नहीं।
