Ankit Gupta के शरीर में ग्लूकोज चढ़ता देख घबराए फैंस, एक्टर से पूछा बिगड़ी तबीयत का कारण

Ankita Gupta Health Update: टीवी एक्टर अंकिता गुप्ता ने फैंस के साथ ऐसी खबर शेयर की है जिससे सभी चिंतित हो गए हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके हाथों में ग्लूकोज का कैनूला लगा हुआ है जिसे देख हर कोई चौंक गया है।

Ankita Gupta Health Update: टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर अंकिता गुप्ता अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुड़े रहते हैं और अपने शो माटी से बंधी एक डोर के सेट से तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके हाथ में कैनूला लगा हुआ है। अब एक्टर की हेल्थ की चिंता फैंस को सता रही है और सवाल कर रहे हैं की अंकित को ऐसा क्या हुआ की नौबत ग्लूकोज चढ़ाने तक की आ गई है।

Ankita Gupta Health Update.

बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट रह चुके अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं है। एक्टर ने वीडियो शेयर कर दिखाया की हालत बिगड़ने की वजह से उन्हे कैनूला लगाकर ग्लूकोज चढ़ाना पड़ा। हालांकि एक्टर की तबीयत इतनी क्यूँ बिगड़ी और किया बीमारी है इसका खुलासा नहीं किया है। फैंस इसे देख अंकित के ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। यह पहली बार नहीं हुआ है किसी एक्टर की तबीयत इस कदर बिगड़ी है कई तो काफी दिन अस्पताल भी रहकर आएं हैं। हालांकि अंकित को जो भी हुआ हो हम आशा करते हैं की वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

End of Feed