Ankita Gupta Health Update: टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर अंकिता गुप्ता अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुड़े रहते हैं और अपने शो माटी से बंधी एक डोर के सेट से तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके हाथ में कैनूला लगा हुआ है। अब एक्टर की हेल्थ की चिंता फैंस को सता रही है और सवाल कर रहे हैं की अंकित को ऐसा क्या हुआ की नौबत ग्लूकोज चढ़ाने तक की आ गई है।
बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट रह चुके अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं है। एक्टर ने वीडियो शेयर कर दिखाया की हालत बिगड़ने की वजह से उन्हे कैनूला लगाकर ग्लूकोज चढ़ाना पड़ा। हालांकि एक्टर की तबीयत इतनी क्यूँ बिगड़ी और किया बीमारी है इसका खुलासा नहीं किया है। फैंस इसे देख अंकित के ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। यह पहली बार नहीं हुआ है किसी एक्टर की तबीयत इस कदर बिगड़ी है कई तो काफी दिन अस्पताल भी रहकर आएं हैं। हालांकि अंकित को जो भी हुआ हो हम आशा करते हैं की वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।
अंकित के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों सीरियल स्टार प्लस के सीरियल माटी से बंधी एक डोर में नजर आ रहे हैं। फिलहाल यह सीरियल टीआरपी लिस्ट में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है। खबरें आ रही थी की एक्टर के इस शो पर चैनल ऑफ एयर की तलवार लटका सकते हैं।
