Bigg Boss 17 में होगी अंकित गुप्ता के ऑनस्क्रीन भाई की एंट्री, सलमान खान के घर में काटेंगे उधम

Abhishek Kumar To Enter In Bigg Boss 17: टीवी सीरियल 'उडारियां' के जरिए जबरदस्त पहचान बनाने वाले अभिषेक कुमार अब रिएलिटी शो में हाथ आजमाते नजर आएंगे। वह जल्द ही सलमान खान के शो में कदम रखने वाले हैं। बता दें कि उनसे पहले ईशा मालवीय का नाम भी शो के लिए सामने आया था।

Abhishek Kumar To Enter In Bigg Boss 17: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) की तैयारियां जोरों-शोरों पर हो रही हैं। शो के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश भी जारी है। हालांकि अभी तक 'बिग बॉस 17' के लिए कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं, जिसमें ईशा मालवीय (Isha Malviya) से लेकर ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) तक का नाम शामिल है। वहीं अब सलमान खान के 'बिग बॉस 17' के लिए एक और नाम सामने आया है। दरअसल, अंकित गुप्ता के ऑनस्क्रीन भाई सलमान खान के शो में कदम रख सकते हैं।

End of Feed