Ankit Gupta के नए शो को मिला ये नायाब टाइटल, इस दिन देगा टीवी पर दस्तक

Ankit Gupta New show and release Date: टीवी एक्टर अंकित गुप्ता के नए शो का नाम और उसकी रिलीज डेट सामने आ गई है। टाइम्स नो नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की सीरियल कब और कहाँ रिलीज होगा।

Ankit Gupta New show and release Date: टीवी एक्टर अंकित गुप्ता की एक्टिंग के फैंस लाखों-करोड़ों लोग हैं, ऐसे में वह कलाकार से जुड़ी हर अपडेट के लिए आँखें गड़ाए रहते हैं। ऐसे में एक्टर फिर एक बार दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए छोटे परदे पर वापिस आ रहे हैं। हाल ही में उनके नए सीरियल को लेकर कोई ना कोई खबर आ रही थी, लेकिन अब इन खबरों पर सच की मोहर लग गई है। दरअसल अंकित गुप्ता के नए सीरियल को नाम और रिलीज डेट मिल गई है टीवी पर धमाल मचाने के लिए। टाइम्स नो नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए सीरियल कब और कौन से चैनल पर रिलीज होने वाला है।

Ankit Gupta New show and release Date

जुनूनीयत के बाद अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) माटी से बंधी डोर नाम सीरियल में नजर आएंगे, जिसे सुन फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए हैं। रिपोर्ट्स की माने तो आईपीएल की वजह से जून में स्टार प्लस चैनल पर टेलिकास्ट किया जाएगा। आईपीएल के फिनाले की वजह से मेकर्स को यह स्लॉट मिलने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। हालांकि सीरियल की कहानी बंगाली शो संध्या तारा पर आधारित है, जिसमें एक गाँव की लड़की की कहानी दिखाई जाएगी।

End of Feed